Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बंगाल दौरे पर रवाना, कल CM के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

CM Sai Bengal Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ डिप्टी CM अरुण साव, विजय शर्मा और मंत्री दयाल दास बघेल भी पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। सभी वहां आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया है। ऐतिहासिक जीत के बाद कल आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा नेताओं में उत्साह का माहौल है। पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ सरकार और संगठन दोनों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:- उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से कुलपति प्रो. मनोज दयाल की शिष्टाचार भेंट

वहीं मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि 12 मई को असम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भी वे शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे। असम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सांसद विजय बघेल समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी शामिल होंगे। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी को लेकर दोनों समारोह राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का शुक्रिया अदा करता हूं। प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से मुझे लेजिस्लेटिव पार्टी का नेता चुना गया है। मुझे सभी MLA का सपोर्ट मिला है। BJP में लोकतंत्र है। हम चुनाव के दौरान संगठन और जनता के लिए BJP के किए गए वादे को पूरा करेंगे।

एक-एक कार्यकर्ता हृदय से बहुत प्रसन्न हैं: मंगल पांडे 

भाजपा नेता मंगल पांडे ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हृदय से बहुत प्रसन्न हैं कि जिन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इस भाजपा की स्थापना की थी, आज उनके धरती पर भाजपा का कमल का फूल जनता ने खिलाने का काम किया है और आज विधानमंडल दल की बैठक में गृह अमित की उपस्थिति में उनके द्वारा सुवेंदु अधिकारी को नेता निर्वाचित घोषित किया गया। ये सौभाग्य की बात है कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के धरती पर भाजपा का पहला मुख्यमंत्री के रूप में नेता निर्वाचित हुए हैं सुवेंदु अधिकारी। कल उनका शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है इस समारोह में पीएम मोदी और कई राज्यों के कई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत केंद्रीय मंत्री सभी मौजूद रहेंगे। भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता आज चुना गया है। मुख्यमंत्री बनकर यहां पर फिर काम किया जाएगा। हमारे संकल्प पत्र में जो-जो बोला गया है उसे पूरा किया जाएगा। (CM Sai Bengal Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!