Google Analytics —— Meta Pixel

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों से बचें: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल-डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा किसी भी प्रकार की घबराने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। राज्य सरकार और तेल कंपनियां लगातार समन्वय बनाकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी देशवासियों से अनावश्यक खरीदारी और ईंधन का संग्रहण नहीं करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से संयम और जागरूकता बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि लोग केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें और किसी भी भ्रामक या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें।

उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग, सजगता और सकारात्मक सोच से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में ईंधन आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी।

यह भी पढ़े :- Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल ₹3.14 और डीजल ₹3.11 महंगा, देशभर में बढ़े ईंधन के दाम

Back to top button
error: Content is protected !!