कल रायपुर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, 3 दिनों तक सुरक्षा और विकास पर करेंगे मंथन

Amit Shah Chhattisgarh Tour: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल यानी 17 मई की रात करीब 8:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक वे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे नवा रायपुर स्थित होटल जाएंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 18 मई की सुबह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां सुबह 10:30 बजे वे डायल 112 सेवा के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद शाह रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 12:20 बजे जगदलपुर पहुंचने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री नेटनार में जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे।
यह भी पढ़ें:- ये वक्त दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इसके बाद शाम को वे जगदलपुर में पुलिस विभाग की ओर से आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे वहीं रात्रि भोजन करेंगे और 18 मई की रात जगदलपुर में ही विश्राम करेंगे। 19 मई को सुबह 11 बजे से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इस अहम बैठक में अलग-अलग राज्यों से जुड़े मुद्दों और समन्वय पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक समाप्त होने के बाद गृहमंत्री शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मई को दोपहर करीब 3:40 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। (Amit Shah Chhattisgarh Tour)

बता दें कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा MP के CM मोहन यादव, UP के CM योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार और सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, गृह विभाग के अधिकारी, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। फिलहाल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस 3 दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां तेज हैं। डायल 112 वाहनों की सौगात, जनसुविधा केंद्र के शुभारंभ और मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं। जगदलपुर में होने वाली यह बैठक सुरक्षा, विकास और अंतरराज्यीय समन्वय के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।



