Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 5 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम
Petrol-Diesel Price Hike : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। बीते पांच दिनों में यह दूसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी कीमतों में इजाफा किया गया था। करीब चार साल बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। नई दरों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम
- दिल्ली – 98.64 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता – 109.70 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई – 107.59 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई – 104.49 रुपये प्रति लीटर
डीजल के नए रेट
- दिल्ली – 91.58 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता – 96.07 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई – 94.08 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई – 96.11 रुपये प्रति लीटर
तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। अनुमान है कि कच्चे तेल के महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर रोजाना करीब 1,380 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में मामूली नरमी देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड 2.11 फीसदी गिरकर 109.7 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 102.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। हालांकि इंडियन बास्केट में 1.30 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 110.7 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। (Petrol-Diesel Price Hike)
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है। (Petrol-Diesel Price Hike)
यह भी पढ़े :- सब्जी बेचने वाला निकला करोड़ों के IPL सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड



