Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना: पति-पत्नी समेत दो मासूम बच्चों की मौत, इलाके में सनसनी

दुर्ग। दुर्ग शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं।

मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), उनकी पत्नी चंचल साहू (40), बेटी दृष्णा साहू (13) और बेटे यशांत साहू (11) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि दोनों बच्चों के शव कमरे में पाए गए।

घटना की सूचना मिलते ही Chhattisgarh Police के वरिष्ठ अधिकारी, एफएसएल टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सुसाइड नोट मिला

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी को घटना की वजह माना जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ में भी पता चला है कि परिवार पिछले कुछ समय से मानसिक और आर्थिक तनाव से गुजर रहा था।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े :- SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, कल से लगातार 6 दिन बंद रह सकती हैं बैंक शाखाएं, आज ही निपटा लें जरूरी काम

Back to top button
error: Content is protected !!