Google Analytics —— Meta Pixel

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, कल से लगातार 6 दिन बंद रह सकती हैं बैंक शाखाएं, आज ही निपटा लें जरूरी काम

SBI Bank Will Close: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI (भारतीय स्टेट बैंक) के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक से जुड़े जरूरी कामकाज को लेकर ग्राहकों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि 23 मई से 28 मई 2026 के बीच SBI की शाखाएं लगातार 6 दिनों तक प्रभावित रह सकती हैं। इस दौरान वीकेंड की छुट्टियां, कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल और बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टियों के चलते बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहने की संभावना है। हालांकि बैंक की डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। SBI ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे नकद जमा-निकासी, चेक क्लियरिंग, पासबुक अपडेट, डिमांड ड्राफ्ट, नया खाता खुलवाने और लोन से जुड़े जरूरी काम 22 मई, शुक्रवार को ही पूरा कर लें।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का तीखा हमला, नेताओं ने कहा- भाषा और मर्यादा भूले नेता प्रतिपक्

अगर हड़ताल और छुट्टियां तय कार्यक्रम के अनुसार लागू होती हैं तो अगले छह दिनों तक शाखा स्तर पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। 23 मई को महीने का चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार है। RBI के नियमों के मुताबिक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि रविवार साप्ताहिक अवकाश होता है। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी कई मांगों को लेकर 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल में मुख्य रूप से क्लर्क और अन्य वर्कमेन कैटेगरी के कर्मचारी शामिल होंगे, जिससे बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है। 27 और 28 मई को देश के अलग-अलग हिस्सों में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टियां घोषित की गई हैं। अधिकांश राज्यों में 27 मई को बैंक बंद रहेंगे, जबकि कुछ क्षेत्रों में 28 मई को भी अवकाश रहेगा। जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन बैंक बंद रहने की संभावना है। 

कौन-कौन सी सेवाएं होंगी प्रभावित ?

  • शाखा में जाकर नकद जमा और निकासी
  • चेक क्लियरिंग में देरी
  • पासबुक प्रिंटिंग और स्टेटमेंट सुविधा
  • नया बैंक खाता खोलना
  • एफडी और लोन से जुड़े कार्य
  • डिमांड ड्राफ्ट और टैक्स चालान जमा

कौन सी सेवाएं रहेंगी चालू ?

  • SBI ATM से कैश निकासी
  • YONO ऐप की सेवाएं
  • नेट बैंकिंग
  • NEFT, RTGS और IMPS ट्रांजैक्शन
  • गूगल पे, फोनपे, पेटीएम जैसे डिजिटल पेमेंट
  • मोबाइल बैंकिंग और ईमेल के जरिए बैलेंस व स्टेटमेंट चेक

कर्मचारियों की हड़ताल क्यों ?

AISBISF ने कर्मचारियों के अधिकार, बेहतर कार्य व्यवस्था और बैंकिंग सिस्टम में सुधार को लेकर 16 मांगें रखी हैं। इनमें नई भर्तियां, आउटसोर्सिंग पर रोक, पर्याप्त स्टाफ नियुक्ति, मेडिकल सुविधाओं में सुधार और पेंशन से जुड़े मुद्दे प्रमुख हैं। (SBI Bank Will Close )

AISBISF की प्रमुख मांगें

  • मेसेंजर और आर्म्ड गार्ड की स्थायी भर्ती
  • शाखाओं में पर्याप्त स्टाफ
  • आउटसोर्सिंग बंद करना
  • कर्मचारियों के ट्रांसफर नियमों में सुधार
  • मेडिकल और पेंशन सुविधाओं में संशोधन
  • HRMS तकनीकी समस्याओं का समाधान
  • कर्मचारियों पर क्रॉस सेलिंग का दबाव खत्म करना

क्या होगा हड़ताल का असर ?

अगर हड़ताल पूरी तरह लागू होती है तो बैंक शाखाओं में दैनिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। खासकर कैश काउंटर, चेक क्लियरिंग और पासबुक अपडेट जैसी सेवाएं ठप पड़ सकती हैं। हालांकि SBI ने ग्राहकों से डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह है कि कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरिंग, पासबुक अपडेट, FD, लोन और अन्य जरूरी बैंकिंग काम आज ही निपटा लें, ताकि अगले 6 दिनों तक किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि राहत की बात ये है कि इस दौरान YONO, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और ATM जैसी ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक डिजिटल माध्यमों से अपने ज्यादातर जरूरी ट्रांजैक्शन आसानी से कर सकेंगे। (SBI Bank Will Close )

Back to top button
error: Content is protected !!