Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ को मिला नया वन प्रमुख, अरूण पांडे बने PCCF

Forest Force Chief : छत्तीसगढ़ शासन ने वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी अरूण पांडे को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख (Forest Force Chief ) नियुक्त किया है। इस संबंध में मंत्रालय से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

अरूण पांडे वर्तमान PCCF वी. श्रीनिवासन राव का स्थान लेंगे, जो आगामी 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य सरकार के इस निर्णय को वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार नए PCCF की नियुक्ति को लेकर दो दिन पहले विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों अरूण पांडे, अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नामों पर विचार किया गया। लंबी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद अरूण पांडे के नाम पर सहमति बनी, जिसके बाद सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

अरूण पांडे को वन प्रशासन और वन्यजीव प्रबंधन का लंबा अनुभव है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में राज्य में वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और विभागीय कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। (Forest Force Chief)

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने रूपनारायण सिन्हा को दी श्रद्धांजलि, भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान स्थगित

Back to top button
error: Content is protected !!