Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Yellow alert: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना

Yellow alert: छत्तीसगढ़ में लगातार गर्मी से परेशानी के बाद कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आया है। हल्की बारिश ने लोगों को इस भीषण गर्मी में थोड़ी राहत दी है। कई जिलों में बरसात की वजह से प्रदेश का तापमान गिरा है। मौसम विभाग ने 8 मई तक प्रदेश में येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया है।

मौसम विभाग ने रायपुर में भी अंधड़ और हल्की बरसात की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा मौजूद है। पंजाब से बांग्लादेश तक एक द्रोणिका भी विस्तारित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका भी पूर्वी विदर्भ से अंदरुनी तमिलनाडु तक स्थित है। इनके प्रभाव से आज को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

आज प्रदेश में एक-दो स्थानों पर अंधड़ भी चल सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि इसमें 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। दोपहर 3 बजे के बाद मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। शाम को बारिश की संभावना बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें-ं Power Crisis: रेलवे ने कोयला परिवहन के लिए अपने 86 प्रतिशत खुले वैगन किए तैनात

Back to top button
error: Content is protected !!