Google Analytics —— Meta Pixel

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त आज होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपए

PM Kisan Nidhi Chhattisgarh: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का वितरण आज (20 जून) किया जाएगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 52 हजार 477 किसानों के बैंक खातों में 490.54 करोड़ रुपए सीधे अंतरित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशभर के किसानों को राशि जारी करने के साथ ही राज्य के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। साल 2019 में शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के किसानों को अब तक 10 हजार 783.90 करोड़ रुपए से ज्यादा की आर्थिक सहायता प्राप्त हो चुकी है। राज्य सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए पात्र किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया है।

यह भी पढ़ें:- कुछ घंटों में किसानों के खाते में आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि, प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे 23वीं किस्त, अभी चेक कर लें आपको राशि मिलेगी या नहीं

इसी कड़ी में 2 लाख 34 हजार वन पट्टाधारी किसानों और 32 हजार 500 विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के किसानों को भी योजना से जोड़ा गया है। साल 2023-24 की तुलना में 2025-26 में 2 लाख 80 हजार से ज्यादा नए किसान इस योजना के लाभार्थी बने हैं। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को ज्यादा लाभकारी बनाने के उद्देश्य से फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है। कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर दलहन और तिलहन जैसी वैकल्पिक फसलें लेने वाले किसानों को 15 हजार रुपए प्रति एकड़ और अन्य खरीफ फसलों के लिए 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की सहायता प्रदान की जा रही है। (PM Kisan Nidhi Chhattisgarh)

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत पिछले दो सालों में राज्य में 26 हजार 605 किसानों से 53 हजार 718 क्विंटल चना, 1 हजार 949 किसानों से 2 हजार 344 क्विंटल सरसों, 1,210 किसानों से 360 क्विंटल मसूर, 141 किसानों से 87 क्विंटल अरहर और 62 किसानों से 148 क्विंटल सोयाबीन का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया गया है। तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयलसीड्स के अंतर्गत साल 2025-26 में 18 हाजर 747 हेक्टेयर क्लस्टर और 15 हजार 904 हेक्टेयर खंड प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं। आगामी साल में इस कार्यक्रम का और विस्तार किया जाएगा। इसी तरह राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत प्रदेश के 57 हजार 625 किसान 23 हजार 050 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं। (PM Kisan Nidhi Chhattisgarh)

अप्रैल से जुलाई 2026 की अवधि के लिए किस्त

इस अभियान के संचालन में 922 कृषि सखियां और 307 बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कृषि  विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसान समृद्धि, लाभकारी खेती, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कृषि आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को लेकर अलग-अलग योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। PM किसान की 23वीं किस्त से लाखों किसानों को खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए समय पर आर्थिक संबल मिलेगा। यह किस्त अप्रैल से जुलाई 2026 की अवधि के लिए पात्र किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। (PM Kisan Nidhi Chhattisgarh)

क्या है PM किसान सम्मान निधि योजना ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत 24 फरवरी 2019 में की थी, जो देश के पात्र भूमिधारक किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत आधार से लिंक और सक्रिय बैंक खातों वाले पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। यह सहायता राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है। हर चार माह के अंतराल पर 2 हजार रुपए की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इससे पहले 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 में जारी की गई थी। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी ई-केवाईसी, एग्रीस्टैक फार्मर्स आईडी, आधार सत्यापन समेत बैंक खाते की जानकारी अपडेट रखें, ताकि किस्त की राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या न हो। (PM Kisan Samman Nidhi)

Back to top button
error: Content is protected !!