Google Analytics —— Meta Pixel

कुछ घंटों में किसानों के खाते में आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि, प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे 23वीं किस्त, अभी चेक कर लें आपको राशि मिलेगी या नहीं

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20 जून यानी आज 23वीं किस्त जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से दोपहर 3.45 बजे देशभर के पात्र किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे। यह किस्त अप्रैल से जुलाई 2026 की अवधि के लिए पात्र किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस बार 18 हजार 880 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि सीधे 9 करोड़ 44 लाख से ज्यादा किसानों को जारी की जाएगी। 23वीं किस्त में 2 करोड़ 18 लाख से ज्यादा महिला किसानों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:- अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ का प्रथम सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह 21 जून को

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत 24 फरवरी 2019 में की थी, जो देश के पात्र भूमिधारक किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत आधार से लिंक और सक्रिय बैंक खातों वाले पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। यह सहायता राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है। हर चार माह के अंतराल पर 2 हजार रुपए की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इससे पहले 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 में जारी की गई थी। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी E-KYC, एग्रीस्टैक फार्मर्स ID, आधार सत्यापन समेत बैंक खाते की जानकारी अपडेट रखें, ताकि किस्त की राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या न हो। (PM Kisan Samman Nidhi)

कैसे चेक करें लाभार्थियों की लिस्ट?

  • स्टेप 1. PM किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2. ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3. आधार संख्या, खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक का चयन करें।
  • स्टेप 4. ‘Get Data’ पर क्लिक करें। इसके साथ ही लाभार्थियों को अपना स्टेटस दिख जाएगा।

लिस्ट में नाम ना होने पर क्या करें ?

इस पूरे प्रोसेस के बाद आपकी स्क्रीन पर PM KISAN लाभार्थी के लेन-देन की पूरी हिस्ट्री प्रदर्शित हो जाएगी। यहां आपको आखिरी किस्त की डिटेल, लाभार्थियों के अकाउंट में ट्रांसफर की गई राशि की तारीख समेत अन्य जानकारी मिल जाएगी। अगर पिछली लिस्ट में आपका नाम था और इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करें। बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 24 फरवरी 2019 से लेकर अब तक किसानों को 4.46 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि जारी की जा चुकी है। 

Back to top button
error: Content is protected !!