Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों को नई मिली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वाणिज्य कर (आबकारी) विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 30 अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।

जारी सूची में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, बलौदाबाजार और मोहला-मानपुर सहित कई जिलों में पदस्थ आबकारी अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सहायक आयुक्त और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी प्रभावित

आदेश के अनुसार सहायक आयुक्त स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ आबकारी उपनिरीक्षकों को भी नई पदस्थापना दी गई है। विभाग ने संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह तबादला आदेश जारी किया गया है। इस फैसले के बाद संबंधित जिलों के आबकारी अमले में हलचल देखी जा रही है।

यह भी पढ़े :- दुल्हन का कथित आपत्तिजनक वीडियो दिखाने पर दूल्हे ने शादी से किया इंकार, आहत युवती ने खाया जहर, पढ़े पूरी खबर

Back to top button
error: Content is protected !!