Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

Road accident Jashpur: सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

Road accident Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कार और तेज रफ्तार ट्रक में हुई भिड़ंत में कार सवार कारोबारी और उसकी पत्नी की मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा शनिवार रात को उस समय हुआ जब कुंकुरी शहर निवासी परिवार नजदीकी ढाबे से खाना खाकर लौट रहा था। 

मृतकों की पहचान कपड़ा व्यापारी सौरभ बंसल(36) और उनकी पत्नी निशू (32) के तौर पर की गई है। चश्मदीदों के मुताबिक उल्टी दिशा से तेज गति में ट्रक लहराते हुए चल रहा था और उसका बीच का हिस्सा कार से टकराया।’’ सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। दोनों बच्चों की हालत गंभीर है और उन्हें आगे के इलाज के लिए पड़ोसी राज्य झारखंड स्थित रांची के अस्पताल में रेफर किया गया है।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘कार से टकराने के बाद ट्रक सड़क से फिसल कर नीचे खेत में चला गया। हादसा इतना भयानक था कि हमें सौरभ के शव को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा।’’उन्होंने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है जो घटना के बाद से फरार है। (Road accident Jashpur)

इसे भी पढ़ें- Road Accident: ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिंड़त में एक की मौत, दो घायल 

Back to top button
error: Content is protected !!