Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Road Accident: ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिंड़त में एक की मौत, दो घायल

Road Accident: गरियाबंद जिले के पांडुका जतमई मार्ग पर रजनकट्टा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी है, वही एक घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए पांडुका अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची। पांडुका थाना प्रभारी भूषण चन्द्राकर ने बताया कि एक बाइक ट्रेक्टर (Road Accident) से टकरा गई है। बाइक पर सवार दो लोगो मे एक की मौत हो गई है वही दूसरा घायल है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ न्यूज : नाबालिक को शादी का प्रलोभन देकर भगाने और शारीरिक शोषण करने वाला हुआ गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार 40 वर्षीय सुरेश पासवान की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जबकि अश्वनी ध्रुव एवं उमेश कुमार साहू घायल हो गए है। मृतक सुरेश यूपी के कुशीनगर का रहने वाला बताया जा रहा है, वही अश्वनी फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बोरिद गांव का और उमेश कुमार साहू खरहरी गरियाबंद का रहने वाला है।

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि, सुरेश पासवान रजनकट्टा में पानी टँकी निर्माण में लेबर का काम करता था। किसी काम से वह अपने साथी के साथ बाइक में सवार होकर पांडुका आ रहा था। इसी बीच उसकी बाइक ट्रेक्टर से टकरा गई, और यह घटना हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!