Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

Rajya Sabha elections: 15 राज्यों की राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए गए राजीव कुमार

देश में राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव तरीखों की घोषणा की है। आयोग के मुताबिक राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव होंगे। इन सीटों में उत्तरप्रदेश बहुत अहम है, क्योंकि UP की 11 सीटें खाली हो रही हैं, जिन पर राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) होना है।

यह भी पढ़ें:- PM Gets Emotional: ‘उत्कर्ष समारोह’ के दौरान क्यों छलके PM मोदी के आंसू, दृष्टिहीन की बेटी को की मदद की पेशकश

राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, कांग्रेस नेता अंबिका सोनी, जयराम रमेश, कपिल सिब्बल और बहुजन समाज पार्टी के सतीश चंद्र मिश्र का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से एक अगस्त के बीच खत्म हो रहा है। इन सीटों में आंध्र प्रदेश की 4 सीटें, तेलंगाना की 2 सीटों, छत्तीसगढ़ की 2 सीटों, मध्यप्रदेश की 3 सीटों, तमिलनाडु की 6 सीटों, कर्नाटक की 4 और ओडिशा की 3 सीटों (Rajya Sabha elections) पर मतदान होगा।

इन राज्यों में होगा चुनाव

इसी तरह महाराष्ट्र की 6, पंजाब की 2, राजस्थान की 4, उत्तराखंड की 1, बिहार की 5, झारखंड की 2, हरियाणा की 2 सीटों पर मतदान होगा। चुनावों के नोटिफिकेशन 24 मई को जारी होगा। वहीं 31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख होगी। नॉमिनेशन की स्क्रूटनी की तारीख 1 जून तय की गई है। वहीं नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 3 जून है। सभी 57 सीटों पर 10 जून को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 10 जून को ही वोटों की गिनती शाम 5 बजे की जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए गए राजीव कुमार

इधर, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया जा रहा है। राजीव कुमार 15 मई 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे। 14 मई 2022 को सुशील चंद्रा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। विधि मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर राजीव को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाने की घोषणा की।

बिना चुनाव के उम्मीदवार विजयी घोषित

वहीं झारखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 16 हजार 757 सीटों में से 37 प्रतिशत से ज्यादा सीटों पर बिना चुनाव के ही उम्मीदवार को विजयी घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। अधिकारियों ने कहा कि 6 हजार 231 सीटों पर नामांकन वापस लेने और पर्चे खारिज किए जाने के बाद सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ही थे। पहले चरण में कुल 39 हजार 112 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।

Back to top button
error: Content is protected !!