Google Analytics —— Meta Pixel

Gen-Z के सामने केंद्र की ED,IT, CBI ध्वस्त हो गई: पूर्व CM भूपेश बघेल

Ex CM Bhupesh Baghel: रायपुर में कांग्रेस ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ED ऑफिस के पास धरना प्रदर्शन किया। इसमें पूर्व CM भूपेश बघेल भी शामिल हुए, जिन्होंने कहा कि रायपुर के राजीव गांधी चौक में हम सब कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार द्वारा ED, IT, CBI के माध्यम से राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी समेत द्वेषपूर्ण कार्रवाई का विरोध किया। लोकतंत्र में जांच एजेंसियां निष्पक्ष कार्रवाई के लिए हैं, बदले की कार्रवाई के लिए नहीं। जनता के हक और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। 

यह भी पढ़ें:- पूर्व CM भूपेश बघेल की BJP और ED को खुली चेतावनी, कहा- अब छेड़ दिए हो तो छोड़ेंगे नहीं

बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पास जितने भी हथियार हैं, उनमें से कुछ काम नहीं आया। Gen-Z को डराया नहीं जा सका। ये Gen-Z लड़के-लड़कियां गांधी जी को पढ़ चुके हैं। Gen-Z के सामने केंद्र की ED,IT, CBI ध्वस्त हो गई। भाजपा के लोग कई जगह अफीम की खेती कर रहे हैं, लेकिन ED को दिखाई नहीं दे रहा है? ED वहां कार्रवाई क्यों नहीं करती? भाजपा ने महिलाओं को एक-एक हजार रुपए थमा दिए, लेकिन बदले में साय सरकार ने उनको महंगी बिजली दे दी। भाजपा चौतरफा लूटने का काम कर रही है। बता दें कि रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का यह प्रदर्शन अब सियासी टकराव का नया केंद्र बनता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध से जोड़ते हुए केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस का कहना है कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। धरने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने एकजुट होकर गिरफ्तारी का विरोध किया और सरकार से कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा। कांग्रेस ने साफ संकेत दिया है कि वह इस मुद्दे को सिर्फ एक गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं और विपक्ष की आवाज से जुड़े बड़े राजनीतिक मुद्दे के तौर पर उठाएगी। इस मुद्दे ने प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ा दिया है। आने वाले दिनों में यह मामला राजनीतिक रूप से कितना बड़ा रूप लेता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। (Ex CM Bhupesh Baghel)

Back to top button
error: Content is protected !!