Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News: विवेक आचार्य बने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक

नवा रायपुर। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 2006 बैच के अधिकारी विवेक आचार्य को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर के कार्यकारी संचालक के पद पर पदस्थ किया है।

यह भी पढ़े :- Bilaspur Road Accident : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, इलाके में पसरा मातम

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 29 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग के 18 अगस्त 2026 के आदेश के तहत पर्यटन मंडल, रायपुर के प्रबंध संचालक पद पर कार्यरत विवेक आचार्य की सेवाएं वन विभाग को वापस लौटाई गई थीं। इसके बाद राज्य शासन ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी संचालक के पद पर पदस्थ किया है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक द्वारा जारी किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!