वडोदरा से PM मोदी का राहुल गांधी और कांग्रेसियों पर वार, कहा- झूठ की गूंज से भरमाने वाले तो हर चौराहे पर मिल जाएंगे

PM on Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने गुजरात के वडोदरा में आयोजित नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि झूठ की गूंज से भरमाने वाले तो हर चौराहे पर मिल जाएंगे, लेकिन भारत का नौजवान सच की हुंकार से चलता है, सच की हुंकार के साथ चलता है, सच की हुंकार के लिए चलता है। हमारे युवा साथी ये देख रहे हैं कि आज देश में सोलर हो, विंड हो, हाइड्रो हो, न्यूक्लियर हो, सारे सेक्टर्स पर सरकार कितना फोकस से काम कर रही है। आने वाले दौर में हर आधुनिक सेक्टर बिजली से ही चलेगा, इलेक्ट्रिक इकोसिस्टम पर निर्भर होगा। जैसे चिप इंडस्ट्री है, डेटा सेंटर और AI से जुड़ी इंडस्ट्री है, इनका खाद पानी बिजली ही है। इसलिए अगर हमें AI में दुनिया के सामने सुपर पावर बनना है तो देश को उसकी तैयारी, उसका इकोसिस्टम भी बनाना होगा। यही काम भारत ग्राउंड पर कर रहा है, तभी किसी देश से यूरेनियम के लिए समझौते हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- 2004 में शुरू हुआ विचार, 2014 तक घूमती ही रही फाइलें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM मोदी ने कहा कि किसी से क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ मिनरल्स को लेकर समझौते किए जा रहे हैं। ये सारी मेहनत देश के युवाओं का फ्यूचर सुरक्षित करने के लिए दिन-रात मेहनत करके की जा रही है, आपके भविष्य के लिए किया जा रहा है। दुनिया तेजी से बदल रही है तो दुनिया की जरूरतें भी बदल रही हैं और इसी प्रकार हमारी पढ़ाई-लिखाई के तौर-तरीके भी बदल रहे हैं। पहले फोकस सिर्फ डिग्री पर होता था, लेकिन अब डिग्री के साथ-साथ स्किल पर भी फोकस है, स्किल का महत्मय बढ़ रहा है। नौजवानों के पास स्किल हो और वो स्किल समय-समय पर अपग्रेड हो, एक बड़ी जरूरत बन गई है और इसीलिए आज हम अपनी शिक्षा नीति को, शिक्षण और ट्रेनिंग के संस्थानों को नए रूप में ढाल रहे हैं। इसी भाव के साथ ही मैंने लाल किले से भी युवाशक्ति के लिए दो बड़ी घोषणाएं की हैं। पहली घोषणा- देश की पारंपरिक जरूरत से जुड़ी है। (PM on Rahul Gandhi)

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सब जानते हैं कि हमारे यहां लाखों नौजवान ऐसे हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। हर साल हमारे मिडिल क्लास परिवारों की कमाई का एक बड़ा हिस्सा इन बच्चों की कोचिंग पर खर्च हो जाता है। हमारी कोशिश है कि गरीब और मिडिल क्लास के ऐसे बच्चों की, परिवारों के पैसे की बचत हो और इसीलिए अब सरकार स्टूडेंट्स को ऑनलाइन फ्री-कोचिंग व्यवस्था देने की दिशा में आगे बढ़ रही है और हिंदुस्तान के बेस्ट टीचर के द्वारा उनके कोचिंग हो। हमारे जो नौजवान, अपनी तैयारी कर रहे हैं, उनकी कोचिंग का ध्यान सरकार खुद रखेगी। भारत के नौजवानों को AI में पारंगत होना उतना ही जरूरी है। हम चाहते हैं कि हमारे नौजवानों की पीढ़ी AI के लिए तैयार हो। ऐसा नहीं है, AI सीखने वालों की जरूरत सिर्फ आईटी सेक्टर में है, अगर कोई इस स्किल को जानता है तो वो खेती के लिए नया AI solution बना सकता है। (PM on Rahul Gandhi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आरोग्य के क्षेत्र में technology विकसित कर सकता है। Manufacturing की productivity बढ़ा सकता है। Robotics में अपना startup शुरू कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि हमारे पास देश और दुनिया की इंडस्ट्री के लिए AI को समझने वाले और AI का इस्तेमाल करने वाले युवा हों। सरकार इसके लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। भारत का ये कालखंड अभूतपूर्व है। ये भारत की युवाशक्ति का उत्कर्ष काल है, ये समय फिर भारत के जीवन में लौटकर नहीं आएगा और इसलिए हमें 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को सर्वोपरि रखना है। हमें भारत को विकसित बनाकर ही रहना है। इसी आह्वान के साथ एक बार फिर आप सभी को विकास कार्यों की बहुत शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने वडोदरा के लोगों की स्वच्छता मुहिम की तारीफ करते हुए उनसे शहर को आगे भी साफ रखने का संकल्प लेने की अपील की। PM मोदी ने कहा कि वडोदरा के लोगों और युवाओं ने दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ बनाया है। अब संकल्प लेना होगा कि वडोदरा को दोबारा गंदा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर हर नागरिक खुद गंदगी नहीं करने का संकल्प ले तो शहर हमेशा साफ रहेगा और दिवाली चकाचक, नवरात्रि शानदार और गणेशोत्सव में चार चांद लग जाएंगे। वडोदरा की धरती से PM मोदी ने एक साथ कई संदेश दिए। विपक्ष पर बिना नाम लिए निशाना, युवाओं के भविष्य की तैयारी, AI और आधुनिक तकनीक पर फोकस और 2047 तक विकसित भारत का संकल्प। यानी PM मोदी के भाषण में सियासत भी थी, विकास का विजन भी और युवाशक्ति को भविष्य के लिए तैयार करने का रोडमैप भी। अब देखना होगा कि ये संकल्प और घोषणाएं जमीन पर युवाओं के भविष्य को कितनी नई दिशा देती हैं। (PM on Rahul Gandhi)




