वंदे मातरम पर महासंग्राम, भारतीय जनता पार्टी बोली- कांग्रेस बनी 21वीं सदी की मुस्लिम लीग
BJP on Congress: वंदे मातरम गीत ने आजादी की लड़ाई में देशवासियों के भीतर जोश भरा, वही राष्ट्रगीत अब सियासत का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की मौजूदगी में पूरा वंदे मातरम गाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई तो बीजेपी ने कांग्रेस पर सीधे तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगा दिया। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से लेकर सांसद सुधांशु त्रिवेदी और कई नेताओं ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए और यहां तक कह दिया कि कांग्रेस 21वीं सदी की मुस्लिम लीग बन चुकी है। जवाब में कांग्रेस ने भी बीजेपी और संघ की राष्ट्रभक्ति पर सवाल खड़े कर दिए। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि जिस वंदे मातरम की गूंज सुनकर हमारे हजारों-लाखों बलिदानियों ने इस मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उसी वंदे मातरम के पूरे गान से कांग्रेस को आपत्ति होती है।
यह भी पढ़ें:- CM उमर के पूरे वंदे मातरम पर कांग्रेस नाराज, नेशनल कॉन्फ्रेंस का पलटवार, कहा- इसे जबरन थोपना ठीक नहीं
नबीन ने कहा कि यह सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की पहचान है। वंदे मातरम की यह गूंज सिर्फ हमारी आजादी की गूंज नहीं, बल्कि 2047 के विकसित भारत के संकल्प की आवाज भी है। कांग्रेस के मन में हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति रहती है, इसीलिए इनको पूरा वंदे मातरम गाने में दर्द होता है। कांग्रेस ने दलितों को हमेशा अपमानित करने का काम किया। चाहे बाबा साहेब अंबेडकर जी हों, जगजीवन राम जी हों सभी को अपमानित करने का काम कांग्रेस ने किया। कांग्रेस का इतिहास दलितों को अपमानित करने का रहा है। जम्मू-कश्मीर के भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि देश में 10 मुख्य दंगे कांग्रेस के समय में हुए हैं। भाजपा की कमान जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है, देश में कहीं कोई आपसी तनाव नहीं है। देश दुनिया की बड़ी ताकत बनने जा रहा है। बीजेपी देश दुनिया की बड़ी ताकत बनने जा रहा है। (BJP on Congress)
अपने ही पूर्वजों का अपमान कर रहे हैं: सांसद सुधांशु द्विवेदी
सांसद सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि वंदे मातरम के संपूर्ण गायन को लेकर संसद की ओर से पारित नियम के बावजूद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने X पर जो आपत्ति की है, उसने उसका असली चेहरा सामने ला दिया है। कांग्रेस के सहयोगी दलों, यहां तक कि NCP और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता भी संपूर्ण वंदे मातरम के गायन में सम्मिलित हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को आपत्ति है। मतलब कांग्रेस के गठबंधन सहयोगी भी उसके साथ नहीं हैं, सिर्फ मुस्लिम लीग को छोड़कर। के.सी. वेणुगोपाल महात्मा गांधी, सरदार पटेल और राजेंद्र बाबू का नाम लेते हैं, लेकिन केरल में जहां से राहुल गांधी सांसद रह चुके हैं और प्रियंका गांधी सांसद हैं, जहां कांग्रेस का मुख्यमंत्री है, वहां कांग्रेस के नेता प्रथम दो छंद भी नहीं बोल रहे। यानी अपने ही पूर्वजों का अपमान कर रहे हैं। अब कोई संदेह नहीं, कांग्रेस 21वीं सदी की मुस्लिम लीग बन चुकी है। सेकुलरिज्म का नकाब उतर चुका है और कांग्रेस ने कट्टरपंथी ताकतों के आगे पूर्ण रूपेण आत्मसमर्पण कर अपने को नई मुस्लिम लीग बना रही है।
दिमागी नक्सल कांग्रेस मुस्लिम लीग के रूप में तब्दील: द्विवेदी
उन्होंने आगे कहा कि के.सी. वेणुगोपाल के द्वारा जो बात कही गई है, उससे एक बात बहुत साफ हो गई है कि इस समय संपूर्ण वंदे मातरम को गाने में कांग्रेस पार्टी के सहयोगी दलों को भी अब कोई आपत्ति नहीं है। NCP और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता भी इसे पूरा गाने में शामिल हो रहे हैं, लेकिन फिर भी कांग्रेस को आपत्ति है। ये सेक्युलरिज्म का नकाब जो चेहरे पर था, वो हट गया है और मुस्लिम लीग कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। एक बात तो साफ है कि अब दिमागी नक्सल कांग्रेस मुस्लिम लीग कांग्रेस के रूप में तब्दील हो गई है। उसने कट्टरपंथी ताकतों के सामने पूरी तरह से आत्मसमर्पण कर दिया है। उस कांग्रेस का आज के कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है, जिन नेताओं का नाम केसी वेणुगोपाल जी के ट्वीट में है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि उमर अब्दुल्ला लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने हुए मुख्यमंत्री हैं। लोकतंत्र और संविधान का सम्मान करना हर नागरिक और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का मूल कर्तव्य है।
कांग्रेस की आंखों पर काली पट्टी बंधी हुई है: जायसवाल
जायसवाल ने कहा कि वंदे मातरम किसी राजनीतिक दल या भाजपा का गीत नहीं है, बल्कि यह देश की स्वाधीनता का अमर गान है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वंदे मातरम के एक-एक शब्द ने देशवासियों में देशभक्ति की अलख जगाई थी और बलिदानियों को प्रेरणा दी थी, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस की आंखों पर काली पट्टी बंधी हुई है। भाजपा नेता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कट्टरपंथियों के आगे घुटने टेके हैं। बहुत दुख की बात है कि जब संसद में पारित हो गया कि वंदे मातरम पूरा गाया जाएगा, उसके बावजूद खुद को सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कहने वाले ही राष्ट्रगीत का अपमान करते हैं। खड़गे जी, सोनिया जी, प्रियंका जी, राहुल गांधी जी सभी ने कहा कि हम दो लाइन ही गाएंगे। इससे कट्टरपंथियों को बल मिल गया। निश्चित रूप से कुछ पार्टियों ने इसे स्वीकार किया है। वे राष्ट्रगीत गा रहे हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। (BJP on Congress)
कांग्रेस अगर ऐसी न होती, तो देश का बंटवारा नहीं होता: संगीत सोम
उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि कांग्रेस अगर ऐसी न होती, तो देश का बंटवारा नहीं होता। कांग्रेस ने जिन्ना के साथ मिलकर देश का बंटवारा किया है। कांग्रेस जिंदगी भर से पाप करती आई है। वंदे मातरम पर खड़ा न होना उसके चेहरे को फिर से दिखा रहा है। वंदे मातरम पूरा न पढ़ना उसके चेहरे को दिखा रहा है। देश में कानून बना है। वंदे मातरम पर कानून बना है। मैं कह रहा हूं कि संविधान की किताब लेकर फिरेंगे, लेकिन कानून नहीं मानेंगे। यह संसद से कानून बना है। मानना पड़ेगा, कांग्रेसियों को मानना पड़ेगा और पूरे देश को मानना पड़ेगा। बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कांग्रेस 1934 से ही वंदे मातरम का विरोध करती आ रही है। वंदे मातरम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की विरासत से जुड़ा है और इसमें भारत की संस्कृति-सनातन परंपराओं की झलक मिलती है तो कांग्रेस को इससे आपत्ति क्यों है ?
वंदे मातरम देश की आजादी का एक सूत्र है: राजेश चौधरी
भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि वंदे मातरम देश की आजादी का एक सूत्र है। वंदे मातरम गाते-गाते हजारों अपने स्वतंत्रता सेनानी फांसी के फंदे पर झूल गए, अपने आपको कुर्बान कर दिया। वो हमारी एक पहचान है। हमारे संविधान ने दिया है, जो लोग वंदे मातरम का विरोध कर रहे हैं, उन लोगों को तो इसका मतलब भारत के संविधान में भरोसा नहीं है और चाहे वो फारूक अब्दुल्ला हो, उमर अब्दुल्ला हो अगर वो वंदे मातरम को स्वीकार कर रहे हैं, तो यह स्वागत योग्य कदम है और उन लोगों को भी करना चाहिए जो केवल मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा वंदे मातरम के खिलाफ रही है और यही वो पार्टी है जिसने इसमें से कुछ अंश काटे थे। यह एक देशभक्ति गीत है। आज भी कांग्रेस पार्टी भारत को हतोत्साहित करने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस देशविरोधी पार्टी है। हर भारतीय जो भारत के लोकतंत्र पर यकीन रखता है वो वंदे मातरम का सम्मान करता है।
कोई भी देशहित की बात होती है तो कांग्रेस उसका विरोध करती है: सेठ
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि कोई भी देशहित की बात होती है तो कांग्रेस उसका विरोध करती है। वो संवैधानिक संस्थाओं का विरोध करती है। अगर देश तरक्की करता है, तो ये उसपर भी प्रश्न चिह्न खड़ा करती है। वंदे मातरम हमारी आन-बान-शान है। अब इसको लेकर कानून बन गया है। वंदे मातरम का गान करने से ऊर्जा आती है। हर भारतीय जो देश से प्रेम करता है, विकसित भारत चाहता है, वो वंदे मातरम गीत का सपोर्ट करेगा और उसका सम्मान करेगा। भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि कांग्रेस अगर ऐसी न होती, तो देश का बंटवारा नहीं होता। कांग्रेस ने जिन्ना के साथ मिलकर देश का बंटवारा किया है। कांग्रेस जिंदगी भर से पाप करती आई है। वंदे मातरम पर खड़ा न होना उसके चेहरे को फिर से दिखा रहा है। वंदे मातरम पूरा न पढ़ना उसके चेहरे को दिखा रहा है। देश में कानून बना है। वंदे मातरम पर कानून बना है। मैं कह रहा हूं कि संविधान की किताब लेकर फिरेंगे, लेकिन कानून नहीं मानेंगे। यह संसद से कानून बना है। मानना पड़ेगा, कांग्रेसियों को मानना पड़ेगा और पूरे देश को मानना पड़ेगा। (BJP on Congress)
संघ वंदे मातरम क्यों नहीं गाता ?: सुरेंद्र राजपूत
इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता, इनके पुरखे सब गुलाम रहे हैं। सब अंग्रेजों की तलवे चाटने वाले लोग रहे हैं। सब वंदे मातरम का विरोध करने वाले लोग रहे हैं। वंदे मातरम हम गाते हैं और हम गाते रहेंगे। वंदे मातरम जब भारतीय जनता पार्टी के सामने आता है तो उनके नेता हेमंत बिस्वा सरमा एक तरीके से मोबाइल बाचने लगते हैं। भाजपा ने पिछले 75 सालों से वंदे मातरम क्यों नहीं गाया। संघ की शाखाओं में तिरंगा क्यों नहीं लगता है, संघ वंदे मातरम क्यों नहीं गाता। ये देशद्रोही लोग हमें देशभक्ति सिखाएंगे। वंदे मातरम पर छिड़ी ये सियासी जंग अब सिर्फ दो अंतरे या पूरे गीत के गायन तक सीमित नहीं रही। कांग्रेस इसे देश की धर्मनिरपेक्ष और विविधतापूर्ण सोच से जोड़ रही है तो बीजेपी इसे राष्ट्रभक्ति और तुष्टिकरण की राजनीति के बीच की लड़ाई बता रही है। यानी राष्ट्रगीत एक है, सम्मान की बात एक है, लेकिन सियासत में उसके मायने अलग-अलग हैं। अब देखना होगा कि वंदे मातरम की ये बहस देश को जोड़ने का जरिया बनती है या सियासी दूरी और बढ़ाती है।



