Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में हैवानियत! छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत नाजुक

Raipur Crime News : राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में युवती बुरी तरह झुलस गई है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

बताया जा रहा है कि घटना के बाद युवती आग की लपटों में घिर गई और मदद के लिए शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद युवती को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। (Raipur Crime News)

आग से युवती के शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर विवाद

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान वीरू धीवर के रूप में हुई है। आरोप है कि आरोपी युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। युवती ने जब इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

माना थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। (Raipur Crime News)

यह भी पढ़े :- छात्रा की मौत पर अंबिकापुर में बवाल! NSUI नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, FIR के बाद ABVP ने फूंका पुतला

Back to top button
error: Content is protected !!