Rain In India: देश के 25 राज्यों में लगातार हो रही बारिश, 2 दिन में 65 की मौत
Rain In India: देश के 25 राज्यों में लगातार बारिश हो रही है, जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित गुजरात है, जहां बारिश और बाढ़ से 2 दिन के अंदर 65 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सूरत समेत 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजकोट के अस्पताल में पानी भरने पर मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इधर, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने MP के भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत 33 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जहां अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। तेज बारिश के बाद मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बाद बाढ़ के चलते राज्य का आंध्र प्रदेश से संपर्क टूट गया है। गुजरात के वलसाड में भारी बारिश के बाद सड़कें और बस्तियां पानी में डूब गईं।
#WATCH गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बोडेली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। pic.twitter.com/jLb4FB3mbj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2022
गुजरात: नवसारी में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
ज़िला कलेक्टर अमित प्रकाश यादव ने कहा, "अभी नवसारी जिले में पूर्णा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 1700 प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। अभी पूर्णा का जल स्तर कुछ दिनों तक ऐसा ही रहने वाला है।" pic.twitter.com/2DNjlRQf68
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2022
छत्तीसगढ़ में अब तक 308.6 मिमी औसत बारिश दर्ज
राज्य शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 308.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से 12 जुलाई तक रिकॉर्ड की गई बारिश के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 714.4 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 120.0 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। (Rain In India)
गुजरात के वडोदरा मंडल के दभोई और एकता नगर स्टेशनों के बीच पटरियों के खराब होने के चलते पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों को रद्द और कुछ को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है: पश्चिम रेलवे pic.twitter.com/W1NGz5VrIv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2022
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 140.9 मिमी, सूरजपुर में 189.3 मिमी, जशपुर में 138.2 मिमी, कोरिया में 210.5 मिमी, रायपुर में 193.3 मिमी, बलौदाबाजार में 292.2 मिमी और गरियाबंद में 331.9 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं महासमुंद में 289.7 मिमी, धमतरी में 316.9 मिमी, बिलासपुर में 332.0 मिमी, मुंगेली में 374.3 मिमी, रायगढ़ में 262.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 395.6 मिमी, कोरबा में 237.4 मिमी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 378.9 मिमी, दुर्ग में 284.9 मिमी, कवर्धा में 273.0 मिमी, राजनांदगांव में 330.8 मिमी, बालोद में 376.9 मिमी, बेमेतरा में 230.2 मिमी, बस्तर में 429.5 मिमी, कोंडागांव में 373.2 मिमी, कांकेर में 418.7 मिमी, नारायणपुर में 348.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 335.2 मिमी और सुकमा में 323.3 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है।



