Google Analytics —— Meta Pixel

Aafat Ki Barish: हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश से भारी तबाही, 50 लोगों की गई जान

Aafat Ki Barish: देश में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। दरअसल, बारिश और बाढ़ से कई राज्यों के हालात बहुत खराब हो गए हैं। बता दें कि देश के पांच राज्यों में 24 घंटे के अंदर भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 50 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग लापता हैं। हिमाचल में 22 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक तबाही मंडी, कांगड़ा और चंबा में हुई। वहीं उत्तराखंड में चार ने जान गंवाई। इसके अलावा ओडिशा में चार, जम्मू-कश्मीर में दो और झारखंड में एक की मौत हुई। हिमाचल में शुक्रवार रात से भारी बारिश हो रही है। खराब मौसम के चलते मणिमहेश यात्रा दो दिन टाल दी गई है। मंडी में भूस्खलन और बादल फटने से 16 लोग मलबे में दब गए, जिसमें 13 लोगों ने जान गंवाई। जबकि एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है। बारिश से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड में 50 लोगों को जान गंवानी पड़ी।

यह भी पढ़ें : 32 Inch Smart TV: 32 इंच का TV 8 हजार तक हुआ सस्ता, सिर्फ इतने हजार में घर लाए नया स्मार्ट TV

वहीं थुनाग में बादल फटने से 31 मकान, 60 दुकानें, 26 गोशालाएं और एक पुल ध्वस्त हो गया। चंबा में मलबे में दबने से घर में सो रहे दंपती और बेटे की मौत हो गई। प्रदेश में 268 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई। हिमाचल और उत्तराखंड में 17 लोग लापता हैं। हिमाचल के कांगड़ा और पंजाब के होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट, मुकेरियां, दसूहा, जवाली, इंदौरा, नूरपुर, फतेहपुर, जवाली, तलवाड़ा, हाजीपुर और इंदौरा के लिए अलर्ट जारी किया है। शाह नहर बैरेज और ब्यास से पानी छोड़ा जा सकता है। नाचन के झड़ोंन गांव में प्रधान खेमसिंह के घर ऐसा पहाड़ गिरा कि पूरा परिवार सदा के लिए काल की गाल में समा गया। सबसे पहले खेमसिंह के भाई झाबेराम की पत्नी और दो बच्चे मृत मिले। राहतकर्मियों ने मां से लिपटे बच्चों के शव मलबे से बाहर निकाले। (Aafat Ki Barish)

इसके बाद खेम सिंह, उनकी पत्नी, दो बेटों और ससुर का शव निकाला गया। खेम सिंह का भाई झाबे राम कुल्लू और माता-पिता सराज गए थे, इसलिए वे बच गए। परिवार के 8 लोगों की अर्थियां एक साथ उठीं। कांगड़ा में चक्की खड्ड पर 1929 में अंग्रेजों के बनाए रेलवे पुल के तीन पिलर पूरी तरह ढह गए। तीन एनएच बंद होने से सैकड़ों यात्री देर रात से गाड़ियों में ही भूखे-प्यासे फंसे रहे। ठियोग में माईपुल मंदिर के पास कार पर चट्टानें गिरने से नोएडा और गाजियाबाद के दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नोएडा के गांव सलारपुर सेक्टर-81 निवासी उमेशचंद भाटी और गाजियाबाद के कणोली निवासी पिंकू शामिल हैं। चालक रवींद्र सिंह और दीपक हादसे में घायल हैं। (Aafat Ki Barish)

भारी बारिश को देखते हुए राज्य पर्यटन विभाग ने सैलानियों से मौसम की जानकारी लेने के बाद ही आने की अपील की है। हिमाचल में मौजूद सैलानियों से नदी-नालों के समीप न जाने व सड़कों के बारे में पता करके ही निकलने को कहा गया है। उत्तराखंड में हादसों में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। 12 लापता हैं। चार लोगों को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सौंग नदी पर बने रायपुर-थानो पुल की एप्रोच सड़क का 40 मीटर हिस्सा नदी में समा गया। कई गांवों की सड़कें और संपर्क मार्ग टूट गए हैं। जगह-जगह मलबा और चट्टानें आने से तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत करीब 250 सड़कें बंद हो गई हैं। प्रभावित इलाकों में बिजली व पानी की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। बता दें कि बाढ़ और बारिश से देश के कई राज्य प्रभावित है। असम में अभी भी बाढ़ से आई आपदा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। (Aafat Ki Barish)

Back to top button
error: Content is protected !!