Google Analytics —— Meta Pixel

IND VS PAK: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, हार्दिक ने खेली शानदार पारी

IND VS PAK: एशिया कप के लिए हुए ग्रुप ए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान से पिछले T-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का हिसाब चुकता कर दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तानी टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने T-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत को 10 विकेट से हराया था। हार्दिक पंड्या भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए तीन विकेट लिए थे। इसके बाद दबाव भरे पलों में बेहतरीन पारी खेलते हुए 17 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

यह भी पढ़ें:- Congress Ne Kiya Palatwar: शाह के ‘चुटकी’ वाले बयान पर हमलावर हुई कांग्रेस, कहा- सरकार बदलने का इंतजार क्यों…

बता दें कि भारतीय टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थे। पहली ही गेंद पर रवींद्र जडेजा बोल्ड हो गए। दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक एक रन लेकर हार्दिक को स्ट्राइक दे दिया और पंड्या ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कप्तान रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उनके बल्ले से सिर्फ 12 रन निकले। कोहली और रोहित के आउट होने के बाद टीम इंडिया को सूर्यकुमार यादव से उम्मीदें थी, लेकिन वो भी कुछ खास नहीं कर पाए और 12 गेंद में 12 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं विराट कोहली अपने 100वें इंटरनेशल T-20 में 35 रन बनाकर आउट हुए। (IND VS PAK)

पाक टीम के मोहम्मद नवाज ने भारत के दो बड़े झटके दिए। उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा। पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के चक्‍कर में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली आउट हो गए। दोनों का विकेट मोहम्मद नवाज ने झटका। कप्तान रोहित ने 12 रन बनाए तो वहीं विराट के बल्ले से 34 गेंद में 35 रन निकले। एक बार फिर कोहली भारत के लिए मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाए। टीम इंडिया को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। केएल राहुल नसीम शाह की गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इसी ओवर में विराट कोहली को एक बड़ा जीवनदान भी मिला। स्लिप में उनका कैच छूठा। केएल राहुल का बल्ला मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और खाता खोले बिना आउट हो गए। (IND VS PAK)

इधर, पाकिस्तानी टीम की ओर से मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। 1 विकेट आवेश खान को मिला। अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान का आखिरी विकेट लिया। उन्होंने शहनवाज दहानी को यॉर्कर गेंद पर बोल्ड किया। मैच में भारतीय टीम से बड़ी गलती हो गई। उन्होंने तय समय पर 20 ओवर पूरे नहीं किए, जिस कारण आखिरी के 3 ओवर में 30 गज के बाहर सिर्फ 4 प्लेयर से ही काम चलाना पड़ा। अगर ऐसा नहीं होता तो पाकिस्तान के रन और कम बनते। (IND VS PAK)

ऑलराउडर हार्दिक पंड्या ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटक लिए हैं। उन्होंने इफ्तिखार, रिजवान और खुशदिल को पवेलियन भेजा। तीनों विकेट इस खिलाड़ी ने शॉर्ट गेंद पर लिए। इफ्तिखार 22 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मोहम्मद रिजवान के बल्ले से 43 रन और खुशदिल ने 2 रन बनाए। इन तीनों के विकेट गिरने के बाद अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार ने भी पाकिस्तान का 2 और विकेट लिया। पहले भुवी ने आसिफ अली को आउट किया तो वहीं अर्शदीप ने मोहम्मद नवाज को आउट किया। मैच के अपने पहले ओवर में ही आवेश खान ने खराब शुरुआत के बाद जोरदार वापसी की। उनको पहले मोहम्मद रिजवान ने चौका और छक्का लगाया फिर फखर जमान को स्ट्राइक दे दिया। ऑफ स्टंप से बाहर आवेश की शॉर्ट पिच गेंद पर फखर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन वो विकेट के पीछे कार्तिक को कैच दे बैठे।

वहीं पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम मैच में कुछ खास नहीं कर सके। उनका विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिया। बाबर भुवी की शॉर्ट पिच गेंद को बांउड्री के बाहर भेजना चाहते थे, लेकिन वो एक्स्ट्रा बाउंस संभाल नहीं पाए और अर्शदीप को कैच दे बैठे। मैच का पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार करने आए और ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद रिजवान को अंपायर ने LBW आउट करार दे दिया, लेकिन रिव्यू लेकर वह बच गए। वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर रिजवान के खिलाफ बल्ले के बाहरी किनारे को लेकर जोरदार अपील हुई और रोहित शर्मा ने रिव्यू भी ले लिया। रिजवान दूसरी बार नॉटआउट करार दिए गए। (IND VS PAK)

10 माह के लंबे अंतराल के बाद दोनों टीमें आमने-सामने थी। ऋषभ पंत को मुकाबले में मौका नहीं मिला था। उनकी जगह शानदार फॉर्म में चल रहे दिनेश कार्तिक टीम इंडिया का हिस्सा बने थे। भारत तीन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और अर्शदीप सिंह के साथ उतरी थी। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट का जिम्मा रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल के कंधों पर था। इस मैच में पाकिस्तान की टीम काली पट्टी पहनकर उतरी थी। दरअसल, पाकिस्तान भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। इसमें हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बाढ़ पीड़ितों के सपोर्ट के लिए पाकिस्तानी टीम ने यह फैसला लिया था। इसकी जानकारी टीम के कप्तान बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी थी।

कर्नाटक में एशिया कप में भारत की जीत के बाद लोगों ने बेंगलुरु में जश्न मनाया। वहीं गुजरात के अहमदाबाद में भी एशिया कप में भारत की जीत के बाद लोगों ने जश्न मनाया। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने टीम इंडिया को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जय हो! ‘हार्दिक’ बधाई…

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि 10 ओवर के बाद मैच बराबरी पर ही चल रहा था। हार्दिक और जडेजा ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। हार्दिक के रन बनाने से पहले मैच 50-50 चल रहा था। हम लोग यही प्रार्थना कर रहे थे की हार्दिक रन बनाए। सब लोगों को लगता है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच अंतिम मैच में हम हारे थे तो हम पर उसका दबाव रहेगा। लेकिन हम क्रिकेटर के तौर पर ये नहीं सोचते। हम दूसरी टीमों से भी मैच हारे हैं, हम उस चीज को पीछे छोड़कर आगे तैयारी करते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!