सरकारी कामों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई, 3 कृषि विस्तार अधिकारी समेत 2 पंचायत सचिव निलंबित
Laparwahi Par Karwai: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शासकीय कामों में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, 3 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों समेत 2 पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में किसानों का ई-केवाईसी कार्य की प्रगति अल्प होने, गौठानों में गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन और बिक्री में लापरवाही बरतने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण संहिता के तहत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पंकज तिवारी विकासखंड मरवाही, मनमोहन पैकरा विकासखंड पेंड्रा और राजेश पोर्ते विकासखंड गौरेला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- कोरदा में हुआ विहिप बजरंगदल की कार्यकारिणी का गठन, ग्रामीणों ने धर्मांतरण रोकने का लिया संकल्प
वहीं कामों में अनुशासन हीनता और लंबे समय से अनुपस्थित रहने के कारण जनपद पंचायत गौरेला के ग्राम पंचायत बेलपत और ग्राम पंचायत डूगरा के पंचायत सचिवों को भी निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गौरेला द्वारा परियोजना निदेशक जिला पंचायत ने प्रतिवेदन के आधार पर जयलाल पैकरा सचिव ग्राम पंचायत बेलपत को निलंबित किया गया है। लगातार पंचायत की महत्वपूर्ण योजनाओं में लापरवाही करने और समीक्षा बैठक में लगातार अनुपस्थित समेत ग्राम पंचायत की जानकारी उपलब्ध न होने पर ये कार्रवाई की गई है। (Laparwahi Par Karwai)
यह भी पढ़ें:- हवा के कणों और संक्रमित वस्तुओं को छूने से भी फैल रहा स्वाइन फ्लू, सावधानी जरूरी
वहीं पंचायत बेलपत में कार्य प्रगति नहीं होने के कारण जयलाल पैकरा सचिव को निलंबित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। रविचंद कवर सचिव ग्राम पंचायत डूंगरा जनपद पंचायत गौरेला द्वारा अनाधिकृत रूप से बीते 01 साल से अनुपस्थित रहने के कारण विभागीय कार्य अत्यधिक प्रभावित होने के कारण को निलंबित किया गया है। इन दोनों सचिवों को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम के विपरित होने से पंचायत सेवा अनुशासन और अपील के अधिकारों का प्रयोग करते हुए निलंबित किया गया है। रविचंद कवर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। (Laparwahi Par Karwai)



