Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा CM: BJP नेता बृजमोहन अग्रवाल

BJP leader Brijmohan Agrawal: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस में खींचतान लगातार जारी है। इस मामले ने भाजपा को मुद्दा दे दिया है। भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इसे लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष बनने को कोई तैयार नहीं है। ढूंढने का काम चल रहा है, खोज चल रही। जिस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से बड़ा सीएम माना जाए वहां मुझे जनता नहीं भगवान ही मालिक लगते हैं। अग्रवाल ने आगे कहा कि अब कांग्रेस को भगवान ही बचा सकते हैं। और कोई नहीं बचा सकता।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने भावनगर में किया रोड शो, जनता से कहा- खाली हाथ नहीं आया हूं…

वहीं गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए बृजमोहन ने कहा कि मेरी शुभकामानाएं हैं कांग्रेस को, लेकिन गांधी परिवार के अलावा किसी को अध्यक्ष बनाएं अगर वो गांधी परिवार से बाहर किसी को खोज पाते हैं तो खोज लें। इस मामले में पलटवार करते हुए कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बयान दिया है। बृजमोहन की टिप्पणी पर शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा किस नैतिकता से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में टीका टिप्पणी कर रहे हैं। (BJP leader Brijmohan Agrawal)

सुशील आनंद शुक्ला ने पूछा कि बृजमोहन बताएं कि JP नड्‌डा को फिर से भाजपा का अध्यक्ष बनाने का फैसला हुआ है। ये बताएं कि नड्‌डा ने इस पद के लिए कब नामांकन दिया, कितने उम्मीदवार रहे, किसने मतदान किया। कांग्रेस जैसी लोकतांत्रिक पार्टी के बारे में बोलने का उन्हें कोई नहीं यहां लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव हो रहे हैं। भाजपा भूपेश बघेल सरकार से डरती है इसलिए इस तरह की बातें बृजमोहन जैसे नेता करते हैं। कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर कई नामों की चर्चा है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ कर दिया कि वे अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। (BJP leader Brijmohan Agrawal)

Back to top button
error: Content is protected !!