Google Analytics —— Meta Pixel

Global Hunger Index : ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की हालत बेहद खराब, रैंकिंग में ये पड़ोसी देश निकले आगे

Global Hunger Index : ग्लोबल हंगर इंडेक्स की लेटेस्ट रिपोर्ट जारी कर दी गई है। जो भारत के लिए एक चिंता का विषय बन गया है। वैश्विक भूख सूचकांक 2022 (Global Hunger Index) में भारत की स्थिति और भी खराब हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत छह पायदान नीचे खिसक कर अब 121 देशों में 107वें स्थान पर पहुंच गया है।

Global Hunger Index ये पड़ोसी देश निकले आगे

अगर पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार की स्थिति हमसे बेहतर है। 121 देशों की सूची में पाकिस्तान 99वें, श्रीलंका 64वें, बांग्लादेश 84वें, नेपाल 81वें व म्यांमार 71वें स्थान पर है। अफगानिस्तान (109 रैंक) दक्षिण एशिया का एकमात्र देश है। जिसकी स्थिति भारत से भी बदतर है। वहीं चीन सामूहिक रूप से 1 और 17 के बीच रैंक वाले देशों में से है। जिसका स्कोर पांच से कम है।

यह भी पढ़ें : Apple Company Fined : एप्पल कंपनी को बड़ा झटका, iPhone के साथ चार्जर न देने पर इस देश ने लगाया करोड़ों का फाइन

इन देशों में भारत से भी खराब स्थिति

ग्लोबल हंगर इंडेक्स के आंकड़ों को देखें तो जॉम्बिया, अफगानिस्तान, तिमोर-लेस्ते, गिनी-बिसाऊ, सिएरा लियोन, लेसोथो, लाइबेरिया, नाइजर, हैती, चाड, डेम कांगो, मेडागास्कर, मध्य अफ्रीकी गणराज्य और यमन की स्थिति भारत से भी खराब है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गिनी, मोजाम्बिक, युगांडा, जिम्बाब्वे, बुरुंडी, सोमालिया, दक्षिण सूडान और सीरिया सहित 15 देशों के लिए रैंक का निर्धारण नहीं किया जा सकता है।

क्या है Global Hunger Index

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भूख को व्यापक रूप से मापने और उन पर नज़र रखने का एक ज़रिया है। जीएचआई का स्कोर ख़ासकर के चार संकेतकों के मूल्यों पर मापा जाता है। जिनमें कुपोषण, शिशुओं में भयंकर कुपोषण, बच्चों के विकास में रुकावट और बाल मृत्यु दर है।

जीएचआई का कुल स्कोर 100 पॉइंट होता है। जिसके आधार पर किसी देश की भूख की गंभीरता की स्थिति दिखती है। यानी के अगर किसी देश का स्कोर ज़ीरो है तो उसकी अच्छी स्थिति है और अगर किसी का स्कोर 100 है तो उसकी बेहद ख़राब स्थिति है। भारत का स्कोर 29.1 है जो कि बेहद गंभीर श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें : Turkey Mine Blast : तुर्की के कोयला खदान में हुआ धमाका, 25 की मौत, राष्ट्रपति आज करेंगे दौरा

इसके अलावा कुल ऐसे 17 शीर्ष देश हैं। जिनका स्कोर 5 से भी कम हैं। इन देशों में चीन, तुर्की, कुवैत, बेलारूस, उरुग्वे और चिली जैसे देश शामिल हैं। वहीं मुस्लिम बहुल देशों की स्थिति की बात करें तो यूएई 18वें, उज़्बेकिस्तान 21वें, कज़ाख़स्तान 24वें, ट्यूनीशिया 26वें, ईरान 29वें, सऊदी अरब 30वें स्थान पर है।

Back to top button
error: Content is protected !!