Google Analytics —— Meta Pixel

खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे CM भूपेश, 21 अक्टूबर को की थी मुलाकात

CM Bhupesh And Kharge: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, जिसके लिए वे दिल्ली रवाना हो गए हैं। समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई संगठन पदाधिकारी भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण के साथ 24 साल बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी गांधी-नेहरु परिवार से बाहर के किसी नेता के पास पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार शाम 6 बजे हवाई जहाज से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली हवाई अड्‌डे से वे सीधे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार सुबह 10 बजे से होना है। इसका आयोजन कांग्रेस के मुख्यालय में किया गया है।

यह भी पढ़ें:- Surya Grahan News: खत्म हुआ इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, देश के कई हिस्सों में दिखा असर

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत संगठन के शीर्ष नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि AICC की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में देश भर से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्षों, पूर्व अध्यक्षों, सीएलपी लीडर, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के मौजूदा लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को आमंत्रित किया गया है। (CM Bhupesh And Kharge)

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 21 अक्टूबर को दिल्ली प्रवास के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने खड़गे को छत्तीसगढ़ आने के लिए भी आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि खड़गे ने प्रदेशों के दौरे का कार्यक्रम बनाने की बात कही है। उसके तहत वे छत्तीसगढ़ भी आएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई मंत्रियों-विधायकों ने 17 अक्टूबर को मतदान किया था। (CM Bhupesh And Kharge)

गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया कई महीनों से चल रही थी। 17 अक्टूबर को मतदान हुआ। मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच हुआ। 19 अक्टूबर को मतगणना में पता चला कि कुल 9 हजार 385 वोटों में से खड़गे को सात हजार 897 वोट मिले हैं। इसी के साथ खड़गे को विजेता घोषित कर दिया गया है। खड़गे को छत्तीसगढ़ से भी एकतरफा वोट मिले हैं। प्रदेश में 311 मतदाताओं को मतदान करना था। उनमें से 300 ने मतदान किया। इसके साथ ही कांग्रेस को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया। (CM Bhupesh And Kharge)

Back to top button
error: Content is protected !!