Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बघेल ने दी सौगात, हितग्राहियों को जारी की राशि

Godhan Yojana Rashi Jari: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोबर विक्रेता पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 35 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की, जिसमें 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.35 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4.69 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 39 लाख और महिला समूहों को 27 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।  (Godhan Yojana Rashi Jari)

यह भी पढ़ें:- अपनों में तकरार: कांग्रेस नेताओं में फूट, मंत्री जय सिंह ने कहा पुनिया की रिपोर्ट नहीं मानता

इसी तरह गौठान समितियों को 39 लाख और महिला समूहों को 27 लाख रूपए की लाभांश राशि का भुगतान किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम,  मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त कमलप्रीत सिंह उपस्थित रहे।  (Godhan Yojana Rashi Jari)

गोधन न्याय से 2.98 लाख ग्रामीण पशुपालक लाभान्वित

राज्य में गौठानों से 11,187 महिला स्व-सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 83,874 है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत उत्पादन की शुरुआत की जा चुकी है। राज्य में गोधन के संरक्षण और संर्वधन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गौठानों में पशुधन देख-रेख, उपचार और चारे-पानी का निःशुल्क बेहतर प्रबंध है। राज्य में अब तक 10448 गांवों में गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 9036 गौठान निर्मित एवं 1413 गौठान निर्माणाधीन है। गोधन न्याय योजना से 2 लाख 98 हजार 179 ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं।  (Godhan Yojana Rashi Jari)

गन्ना उत्पादक कृषकों को बोनस जारी

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में राज्य के गन्ना उत्पादक कृषकों को गन्ना प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 68 करोड़ 90 लाख रूपए की बोनस राशि अंतरित की। इस राशि में साल 2020-21 की शेष 11.99 करोड़ रुपए की बकाया बोनस राशि और गन्ना पेराई साल 2021-22 की 56.91 करोड़ रूपए की प्रोत्साहन राशि शामिल है।  (Godhan Yojana Rashi Jari)

बता दें कि राज्य के कृषकों को फसल उत्पादन के लिए आवश्यक आदान जैसे उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक यात्रिकीकरण एवं नवीन कृषि तकनीकी में पर्याप्त निवेश एवं कास्त लागत में राहत देने के लिए राज्य शासन द्वारा किसानों को कृषि आदान सहायता प्रदान करने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की गई है।   (Godhan Yojana Rashi Jari)

गन्ना पेराई साल 2021-22 में गन्ना उत्पादक कृषकों को प्रति एकड़ के मान से 10 हजार रूपए और शेष राशि गन्ना प्रोत्साहन योजना अंतर्गत दिए जाने का निर्णय लिया गया था। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा men 2019-20 में 355 रुपये प्रति क्विटल की दर पर गन्ना क्रय किये जाने का निर्णय लिया गया था, जिसके फलस्वरूप साल 2019-20 में गन्ना कृषकों को प्रोत्साहन राशि के रूप में राशि 93.75 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 34,637 कृषकों को 73 करोड़ 56 लाख रूपए का भुगतान छत्तीसगढ़ शासन ने प्रोत्साहन राशि के तौर पर किया था।  (Godhan Yojana Rashi Jari)

Back to top button
error: Content is protected !!