Google Analytics —— Meta Pixel

दादा बनने वाले हैं छत्तीसगढ़ के ‘दाऊ’, CM ने कहा- दादा बनने का सुख मिलने जा रहा है…

CM Bhupesh Become Grandfather: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बनने वाले हैं। CM ने ये जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। दरअसल, मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। अब उनके घर नया मेहमान आने की खुशखबरी आई है। चैतन्य बघेल की शादी 6 फरवरी को बैंकर ख्याति वर्मा से हुई थी। मूल रूप से बलौदाबाजार का वर्मा परिवार रायपुर में ही रहता है। नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में दोनों ने फेरे लिए थे। इस विवाह समारोह में देशभर से राजनीतिक हस्तियां पहुंची थीं। रविवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की। इसमें उनके कुर्ते की जेब पर टाईनुमा एक टैग लगा हुआ दिख रहा है। इस पर लिखा है – ‘DADA To Be’।

यह भी पढ़ें:- फिर आतंकी हमले में 6 लोगों की मौत, 81 घायल

फोटो के साथ मुख्यमंत्री ने लिखा-दादा बनने का सुख मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस पोस्ट पर लोगों की बधाइयां मिल रही हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बेटे की शादी में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ जमकर डांस किया था। इतना ही नहीं वे और भी राजनीतिक दिग्गजों के साथ भी जमकर थिरके। CM का पूरा परिवार नवा रायपुर के रिसॉर्ट में मौजूद था। ख्याती वर्मा के पिता का नाम स्व सुशील वर्मा और माता का नाम भावना वर्मा है। ख्यात के भाई हर्षित वर्मा हैं। ख्याती वर्मा ने बीकॉम के बाद एमबीए की पढ़ाई की है। (CM Bhupesh Become Grandfather)

बैंक में बड़े पोस्ट पर हैं CM की बहू

जानकारी के मुताबिक फिलहाल वे एक इंटरनेशनल प्राइवेट बैंक में बड़े पद पर काम कर रही हैं। करीबी लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक ख्याती वर्मा का परिवार एक कृषक परिवार है। उनका परिवार किसानी के साथ ही समाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ है, लेकिन उनका कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे और बहू ख्याति वर्मा का आशीर्वाद समारोह पूरे दिन चलने के बाद शाम 7 बजे शानदार आतिशबाजी के साथ खत्म हुआ था। पूरे दिन चले समारोह में CM के विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ भिलाई-दुर्ग के भी लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया था। (CM Bhupesh Become Grandfather)

इन नेताओं ने की थी शिरकत

हजारों लोगों का तांता वर-वधू से मिलने के लिए लगा रहा। राज्यपाल अनुसूईया उइके भी दूल्हे चैतन्य और दुल्हन ख्याति को आशीर्वाद देने पहुंची थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल और उनकी मुक्तेश्वरी देवी भी उपस्थित थीं। राजनीतिक व्यस्तताओं के बावजूद राहुल गांधी, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, विवेक तन्खा, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे नेता पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ से भी कई बड़े नेता शादी समारोह में शामिल हुए थे। वहीं शादी के बाद CM ने पाटन क्षेत्र में भी भव्य आयोजन किया था। (CM Bhupesh Become Grandfather)

Back to top button
error: Content is protected !!