Google Analytics —— Meta Pixel

कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने की कृषि विभाग के कामों की समीक्षा, अधिकारियों को लगाई फटकार

Agriculture News : बलौदाबाजार में आज 16 नवंबर को जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने जिला मुख्यालय स्थित सहकारी नोडल बैंक कार्यालय के सभागार में कृषि विभाग (Agriculture News) के कामकाज विस्तृत समीक्षा की है। यह समीक्षा कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर की गई है।

समीक्षा के दौरान फील्ड में ग्रामीण कृषि विस्तार (Agriculture News) अधिकारी के नहीं पहुंचने, गौठानों में गोबर खरीदी कार्य नही करने एवं धान खरीदी केंद्रों में सतत निरीक्षण नहीं करने पर जिला पंचायत सीईओ ने कृषि विभाग (Agriculture News) के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही अधिकारीयों को इन कामों में जल्द से जल्द सुधार लाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी गौठानो में नियमित गोबर खरीदी कर उन्हें वर्मी कंपोस्ट के प्रक्रिया में डालना ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का कार्य है। वह इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करें।

यह भी पढ़ें : बिजली के तार लगाकर वन्य प्राणियों का शिकार करने वाले दो आरोपियों को वनमंडल अधिकारीयों ने पकड़ा

इसके अलावा जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। इसीलिए जहां-जहां आप लोगो की ड्यूटी लगाई गयी हैं वहां उपस्थित होकर कार्य करे। इस दोनों कार्य मे जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। यह सरकार की सबसे उच्च प्राथमिकता के कार्य है। सीईओ गोपाल वर्मा ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को गौधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

उन्होंने आगें कहा कि गौधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों शत प्रतिशत में गोबर खरीदी, गुणवत्तापूर्ण वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, गौठान प्रबंधन समिति के कार्य एंव पंचायत सचिवों से बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट परिणाम देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में आरईओ ने भी कुछ समन्वय संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी दी जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने शीघ्र ही निराकरण करनें का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें : जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में डायलिसिस मशीनों चालू, अब तक 17 मरीजों को मिल चूका लाभ

इस बैठक में अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान, उपसंचालक कृषि जोसेफ टोप्पो, नोडल बैक अधिकारी शर्मा, डीईआरसीएस सुरेन्द्र गौड़ सहित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सहकारिता निरीक्षक सहित समस्त मैदानी अमला उपस्थित रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!