Google Analytics —— Meta Pixel

विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी स्टारर गोविंदा नाम मेरा का ट्रेलर रिलीज, रोमांस के साथ दिखा कॉमेडी का तड़का

Govinda Naam Mera : कियारा आडवाणी, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ (Govinda Naam Mera) का ट्रेलर रिलीज हो चूका है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। जबकि फिल्म के निर्माता हैं करण जौहर।

Govinda Naam Mera : रोमांस के साथ कॉमेडी

‘गोविंदा नाम मेरा’ का ट्रेलर 2 मिनट 30 सेकंड का है। जिसकी शुरुआत काफी रोमांटिक अंदाज में होती है लेकिन दो सेकंड के बाद ही सारा रोमांस कॉमेडी में बदल जाता है। ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया कि विक्की कौशल सपने में कियारा को देख रहे हैं और रोमांस करने के लिए दोनों पास आ रहे हैं। लेकिन तभी विक्की को अपनी पत्नी भूमि पेडनेकर की लात पड़ जाती है। ऐसे ही कई सारे कॉमेडी सीन्स आगे भी ट्रेलर में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें : Gujarat Election 2022 में राहुल गांधी की पहली रैली, सूरत में आमसभा को किया संबोधित

ऐसे शुरू होगा सस्पेंस

ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि फिल्म में सस्पेंस का तड़का तब लगता है कि जब कहानी में किसी हत्या हो जाती है। इससे पहले ही विक्की अपनी पत्नी भूमि को मारने की बात करते हैं। इस मर्डर केस में विक्की और कियारा दोनों फंस जाते हैं। अब कैसे विक्की और कियारा इस केस से बाहर आते हैं। यह देखने वाली बात होगी।

इस दिन आएगी Govinda Naam Mera

बता दें कि विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा‘ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 16 दिसंबर से स्ट्रीम होगी। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान द्वारा किया गया है और यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस हाउस के बैनर तले बनी है।

यह भी पढ़ें : ओडिशा के कोराई रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, 12 डिब्बे पटरी से उतरे 2 लोगों की मौत, रेल मंत्री ने जताया शोक

फिल्म को लेकर कैटरीना कैफ है एक्साइटेड

कैटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म को लेकर लिखा कि, ‘बहुत मजेदार लग रहा है।’ तो वही फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर विक्की ने कहा कि ‘कैटरीना को गोविंदा नाम मेरा की क्रिएटिव यूनिट्स पसंद आई हैं और वह फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं।’

Back to top button
error: Content is protected !!