Google Analytics —— Meta Pixel

रहस्यों से भरपूर है अंग्रेजी भाषा की ये 5 वेब सीरीज, एक पल के लिए भी सीट नहीं छोड़ने देंगी

Web Series : हॉलीवुड वेब सीरीज (Web Series) को लेकर भारतीय दर्शकों में गजब का क्रेज है। एक से बढ़कर एक हॉलीवुड की वेब सीरीज आईं लेकिन कुछ ने हिंदुस्तान में जमकर सुर्खियां बटोरीं। दर्शकों ने इन वेब सीरीज के हर सीजन का बेसब्री से इंतजार किया और तारीफ की। आज हम आपको बताने जा रहे हैं हॉलीवुड की 10 ऐसी ही वेब सीरीज के बारें में जिन्हें भारत में जमकर सराया गया और खूब प्यार मिला।

यह भी पढ़ें : Jio ने इस एप के द्वारा शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म में लगाई छलांग, जानें Jio Platforms लॉन्च की तारीख

Web Series

Web Series : गेम ऑफ थ्रोन्स

गेम ऑफ थ्रोन्स भारत में सबसे ज्यादा पसंद की गई हॉलीवुड वेब सीरीज में से एक है। यह ‘अ सॉन्ग ऑफ़ आइस एंड फायर’ की कहानियों पर बेस्ड है। जो काल्पनिक वेस्टरोस के सात राजशाही परिवारों की कहानी बताती है। जो सात राज्यों का ताज पाने लड़ते हैं। इस वेब सीरीज के 8 सीजन आए। इसे 59 प्राइम टाइम एमी पुरस्कार भी मिल चुका है।

Money Heist

मनी हाईस्ट

स्पेनिश क्राइम थ्रिलर बेस्ड मनी हाईस्ट का क्रेज भारतीय दर्शकों पर छाया रहा। वेब सीरीज के पांच सीजन में मुख्य किरदार ‘प्रोफेसर’ को लोगों ने खूब प्यार दिया। प्रोफेसर का रोल लोगों को काफी पसंद आया। सीरीज बैंक रॉबरी पर आधारित है। यह लास्ट तक दर्शकों का मनोरंजन करता रहता है और दर्शक इसकी कहानियों में बंधे रहते हैं।

Web Series

Web Series : स्ट्रैंजर थिंग्स

नेटफ्लिक्स पर रिलीज ‘स्ट्रैंजर थिंग्स’ के चार सीजन ने जो कमाल दिखाया है। उसका जादू भारतीय दर्शकों पर जमकर चला है। इस फिल्म में कहानी एक लड़के ही है, जो गायब हो जाता है। जब उसकी खोज शुरू होती है तो कहानी आगे बढ़ती है। इसमें कई अलौकिक शक्तियों को भी दिखाया गया है।

Squid Game

स्क्विड गेम

‘स्क्विड गेम’ का सिर्फ एक सीजन ही आया है लेकिन उसने भी ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया था। साउथ कोरिया की इस वेब सीरीज को भारतीय दर्शकों ने खूब सराहा। नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में से यह एक है।

यह भी पढ़ें : मिस्र के राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के ​​​​​​चीफ गेस्ट, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Dark

डार्क

तीन सीजन वाली इस Netflix सीरीज में विंडेन शहर की कहानी दिखाई गई है। शहर से अचानक दो बच्चों के रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाने पर जांच में कुछ बेहद चौंकाने वाले खुलासे होते हैं। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे टाइम ट्रेवलिंग के जरिए विंडेन शहर का हर एक शख्स दो से तीन जिंदगी जी रही है। फिल्म को बेहतरीन सस्पेंस के साथ बनाया गया है। फिल्म में पैरेलल यूनिवर्स और लोगों की दोहरी जिंदगी के बीच लुईस फॉरमैन (जोनस) और लीसा विकारी (मार्था) की खूबसूरत लव स्टोरी भी दिखाई गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!