Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री ने गरियाबंद को दी करोड़ों की सौगात, इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए की घोषणाएं

CM Gariaband Bhent Mulakat: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बिन्द्रानवागढ़ मेें आयोजित भेंट-मुलाकात में क्षेत्र के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने गरियाबंद जिले के अमलीपदर रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना की घोषणा करते हुए कहा कि इससे दुग्ध उत्पादक किसानों को अच्छा लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने गरियाबंद में पुस्तकालय भवन निर्माण, लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंटोरा में 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना, गरियाबंद ब्लॉक के दर्रीपारा-जैतपुरी-आमदी मार्ग में सती नाले पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण, ग्राम शोभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण, मैनपुर क्षेत्र के कचना धुरवा को पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने, धुरवागुड़ी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना की घोषणा की।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश ने गरियाबंद में की घोषणाओं की बौछार, एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर

देवभोग में CM भूपेश बघेल की घोषणा

  • देवभोग को नगर पंचायत बनाने की घोषणा।
  • झाखरपारा को उप तहसील।
  • कन्या हायर सेकंडरी स्कूल देवभोग को नवीन भवन।
  • बालक स्कूल देवभोग का जीर्णाेद्धार।
  • ग्राम सिनापाली में जिला सहकारी ग्रामीण बैंक।
  • देवभोग में नया सामुदायिक भवन।
  • कोष्टा मुड़ा तालाब का सौन्दर्यीकरण।
  • ऋषि झरना को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए 30 लाख देने की घोषणा।
  • बेलाड्डनाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की घोषणा।
  • सरदापुर आईटीआई का नाम करण शहीद भोजराम तांडी के नाम पर करने की घोषणा।
  • ग्राम मूंगिया और झाखरपारा में पुल की घोषणा। (CM Gariaband Bhent Mulakat)

बिंद्रानवागढ़ में CM भूपेश बघेल की घोषणा

  • गरियाबंद में रीपा के तहत दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना।
  • गरियाबंद में पुस्तकालय भवन निर्माण।
  • ग्राम पंटोरा में 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना।
  • दर्रीपारा -जैतपुरी -आमदी मार्ग में सती नाले पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति।
  • मैनपुर ब्लॉक के इंदागांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना।
  • ग्राम शोभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण की स्वीकृति।
  • मैनपुर क्षेत्र के कचना धुरवा को पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा।
  • धुरवागुड़ी में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल स्थापना की घोषणा।
  • मैनपुर के ग्राम उरमाल में शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल की स्थापना की जाएगी।
  • मैनपुर कला पहुंच मार्ग में मैनपुर नाला पर पुल निर्माण की घोषणा।
  • राजा पड़ाव गौरगांव में अड़गड़ी नाला, बाघ नाला, जरहीडीह नाला, शोभनाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति।
  • ग्राम बम्हनीझोला से कोदोमाली मार्ग पर सड़क निर्माण। (CM Gariaband Bhent Mulakat)
  • ग्राम कोदोमाली में विद्युतीकरण।

गरियाबंद में CM भूपेश बघेल की घोषणा

  • मुख्यमंत्री ने गरियाबंद में आयोजित जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में साहू समाज छात्रावास निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने महारा समाज भवन के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने सर्व सेन समाज के लिए 15 लाख की घोषणा की।
  • डड़सेना कलार समाज के आग्रह पर शासकीय कन्या हाई स्कूल को बहादुर कलारिन के नाम पर करने की घोषणा।
  • सिख समाज को गुरुद्वारा में लंगर के लिए अतिरिक्त कक्ष के लिए 7 लाख रूपए देने की घोषणा।
  • हलबा समाज को भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा।
  • मनवा कुर्मी सामाजिक भवन में बोरिंग एवं बाउंड्री वाल की घोषणा।
  • जिला मुख्यालय में धोबी निर्मलकर समाज भवन के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा।
  • बंजारा समाज को स्वच्छानुदान मद से सामाजिक कार्य हेतु बर्तन के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा।
  • मरार समाज को भवन के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा।
  • पठारी आदिवासी समाज को भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा।
  • कबीर पंथ को सत्संग भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा।
  • रजा मुस्लिम समाज को भवन के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा।।
  • मुस्लिम समाज को सामुदायिक भवन और कब्रिस्तान के लिए 25 लाख रूपए देने की घोषणा। (CM Gariaband Bhent Mulakat)
Back to top button
error: Content is protected !!