Google Analytics —— Meta Pixel

तवांग झड़प पर अमेरिका ने किया भारत का समर्थन, कहा- उकसाता है चीन…हम भारत के साथ

US on Tawang Clash: अरुणाचल प्रदेश में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच फिर खूनी झड़प हुई, जिस पर अमेरिका ने भारत का समर्थन किया है। अमेरिका का कहना है कि चीन उकसावे की कार्रवाई करता है। हालांकि अमेरिका को खुशी है कि दोनों देश झड़प के बाद जल्द ही पीछे हट गए। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रेस सेक्रेटरी पैट राइडर ने कहा कि चीन उकसावे की कार्रवाई करता है। अमेरिका ने देखा कि चीन LAC के आस-पास सेना जुटा रहा है और मिलिट्री इंफ्रास्ट्रचर बना रहा है। हम स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारत के प्रयासों का पूरा समर्थन करेंगे। हम अपने मित्र देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करते रहेंगे। (US on Tawang Clash)

यह भी पढ़ें:- तवांग में भारत और चीन के सैनिकों की झड़प, रक्षामंत्री ने लोकसभा में दिया जवाब

प्रेस सेक्रेटरी पैट राइडर ने कहा कि अमेरिका एकतरफा तरीके से सीमा बदलाव की किसी भी कोशिश का विरोध करता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैराइन जीन-पियरे ने कहा कि अमेरिका इस पूरे मुद्दे पर नजर बनाए हुए हैं। हमें खुशी है कि भारत और चीन अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में झड़प के बाद जल्द ही अलग हो गए। हम दोनों देशों को बाइलैटरल चैनल के माध्यम से बातचीत करने का सुझाव देने के पक्ष में हैं। हम चाहते हैं कि भारत और चीन सीमा विवाद को सुलझाने के लिए चर्चा करें। (US on Tawang Clash)

पियरे ने कहा कि अमेरिका दोनों पक्षों को विवादित सीमाओं पर चर्चा करने के लिए मौजूदा द्विपक्षीय चैनलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है। बता दें कि 9 दिसंबर को 600 चीनी सैनिक तवांग के यंगस्टे में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर भारतीय पोस्ट को हटाने के लिए घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। वे कंटीले लाठी डंडे और इलेक्ट्रिक बैटन से लैस थे। भारतीय सेना ने भी कंटीले लाठी-डंडों से उनको जवाब दिया। इसमें दर्जनों चीनी सैनिकों की हड्डियां टूटी हैं। भारत के जवाबी हमले के बाद फ्लैग मीटिंग हुई और मसला शांत हुआ। विवाद वाली जगह से फिलहाल दोनों देशों की सेनाएं हट गई हैं। (US on Tawang Clash)

वहीं तवांग में हुए झड़प पर लोकसभा में जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 09 दिसंबर 2022 को PLA गुट ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में, LAC पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा बदलने का प्रयास किया। चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया। इस झड़प में हाथापाई हुई। भारतीय सेना ने बहादुरी से PLA को हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी केंद्र पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें आईं। (US on Tawang Clash)

Back to top button
error: Content is protected !!