Google Analytics —— Meta Pixel

जहरीली शराब से अब तक 70 लोगों की मौत, डर ने ली ज्यादातर की जान

Bihar Poisonous Liquor Update: बिहार में जहरीली शराब से अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों ने 12 दिसंबर की रात को शराब पी थी। वहीं 48 घंटे बाद पहली मौत हुई। जानकारी के मुताबिक जिन 70 की मौत हुई है अगर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया जाता तो ज्यादातर लोग अभी जिंदा होते। बताया जा रहा है कि शुरुआत के सबसे जरूरी 12 घंटे घरवालों ने बर्बाद कर दिए। इसका कारण पुलिस का डर, 2 हजार से 5 हजार रुपए जुर्माना देना पड़ेगा। साथ ही FIR भी दर्ज हो सकती है।

यह भी पढ़ें:- सौर सुजला योजना से विद्युत की निर्भरता हुई खत्म, फसलों में बढ़ोतरी के साथ आमदनी हुई दुगुनी

जुर्माने और FIR के डर से परिवार वाले घरेलू इलाज करते रहे। नमक का घोल पीलाकर उल्टी कराई तो किसी को साबुन का घोल दिया गया। तबीयत और बिगड़ी तो गांव के आसपास झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचे। ऐसे करते-करते 24 घंटे बीत गए। आंखों से दिखना बंद होने लगा और सांसें फूलने लगी। इसके बाद जुर्माना और सजा की परवाह किए बगैर मरीज को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरख पहुंचे तब तक 24 से 48 घंटे बीत चुके थे। ज्यादातर की हालत गंभीर थी। (Bihar Poisonous Liquor Update)

वहीं डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए और कहा कि छपरा सदर अस्पताल ले जाओ। छपरा मशरख से 35 किमी दूर है। मरीजों की सांसें उखड़ने लगी। इस 35 किमी के सफर में ज्यादातर मौत हो गई। बता दें कि बिहार सरकार ने इस साल मार्च में शराबबंदी कानून में संशोधन किया। शराब पीने वालों के लिए थोड़ी राहत के प्रावधान किए हैं। पहली बार शराब पीने वालों पर 2000 से 5000 रुपए तक का जुर्माना लगाया। दूसरी बार शराब पीते पकड़े जाने पर जेल भेजा जाएगा। इसमें एक साल तक की सजा हो सकती है। शराब के मामलों में पुलिस FIR करती है। (Bihar Poisonous Liquor Update)

अधिकारियों का भी कहना है कि ऐसे मरीजों से जानकारी ली जाती है कि शराब का सेवन कहां किया और इसका नेटवर्क कैसे चलता है। पुलिस की जांच भी शराब पीने वालों से ही शुरू होती है। इस कारण लोग डरते हैं। जिनकी मौत हुई है, उनमें ज्यादातर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले हैं। इनके लिए 2 या 5 हजार रुपए का जुर्माना दे पाना आसान नहीं रहा होगा। अगर रहता तो शायद ब्रांडेड शराब पीते। बिहार के पूर्व DGP अभयानंद का कहना है कि शराबबंदी कानून का लोगों में डर है। पुलिसिया कार्रवाई के डर से ही लोग अस्पताल नहीं गए। अगर पुलिस आगे आती और कानूनी कार्रवाई के साथ इलाज कराती तो इतनी मौत नहीं होती। (Bihar Poisonous Liquor Update)

वहीं बिहार के छपरा में जहरीली शराब के मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इधर, विधानसभा में लगातार तीसरे दिन जमकर हंगामा हुआ। कुर्सियां पटकीं गईं। विपक्ष सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राजभवन पहुंच गया। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा की अगुवाई में विपक्ष के नेताओं ने राजभवन मार्च निकाला। राज्यपाल से मुलाकात कर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। विपक्ष ने सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराब पीकर मरेंगे तो क्या मुआवजा देंगे। एक पैसा नहीं देंगे। वहीं शराब से मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आर्यावर्त महासभा फाउंडेशन ने याचिका दायर कर मामले की जल्द सुनवाई करने की मांग की है।  (Bihar Poisonous Liquor Update)

Back to top button
error: Content is protected !!