Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बघेल ने BJP से की माफी की मांग, पढ़ें पूरी खबर

CM Bhupesh Demanded: भगवान राम के नाम पर विरोधियों को घेरने वाली BJP अब खुद घेरे में फंस गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने BJP से माफी की मांग की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राम नाम जपना पराया माल अपना। संसद में सरकार की ओर से रामसेतु के सवाल के जवाब में कहा गया कि राम सेतु को लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। बस यही बयान अब बीजेपी गले में अटक गया है। अपने इस तंज से CM भूपेश बघेल BJP से लेकर RSS और बजरंग दल से लेकर विश्व हिंदू परिषद तक पर कई तीर एक साथ छोड़ दिए।

यह भी पढ़ें:-  आरक्षण विधेयक को लेकर बयानबाजी जारी, राज्यपाल ने फिर दोहराई अपनी बात

उन्होंने कहा कि जब रामसेतु को लेकर यही बात कांग्रेस कह रही थी तब BJP के नेताओं ने कांग्रेस को राम विरोधी कहा। अब BJP खुद कठघरे में है लिहाजा वो देश से माफी मांगे। इधर, BJP सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है। उनका तर्क था कि सरकार ने संसद में रामसेतु से अस्तित्व को नहीं नकारा बल्कि जांच पूरी नहीं होने की बात कही है। (CM Bhupesh Demanded)

कांग्रेस भ्रम और झूठ फैलाने वाली पार्टी: सांसद सोनी

बता दें कि BJP लगातार कांग्रेस पर ये आरोप लगाती आई है कि वो राम सेतु के अस्तित्व को नहीं मानती। वहीं अब सरकार के संसद में जवाब से मामला और गरमा गया है। अब कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर जवाब देते हुए BJP सांसद सुनील सोनी ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री के बयान को तोड़ मरोड़ कर कांग्रेस प्रस्तुत कर रही है। कांग्रेस भ्रम और झूठ फैलाने वाली पार्टी है। (CM Bhupesh Demanded)

सांसद ने कहा राम भक्त हम हैं। तथाकथित राम भक्त कांग्रेसी हैं। राम पर राजनीति कांग्रेस कर रही है, हम तो काम कर रहे हैं। इधर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने CM भूपेश बघेल के बयान पर कहा कि- भगवान राम हमारे आस्था का केंद्र है। हम राम चरित्र मानस पढ़ते हैं। रामचरितमानस में रामायण में सारे तथ्य दिए हैं। इसके बाद भी अगर कांग्रेस को भरोसा नहीं है। मतलब साफ है कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है, जिनको भगवान पर भरोसा नहीं उनके ऊपर जनता कैसे भरोसा करेगी। (CM Bhupesh Demanded)

पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी राम सेतु मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि- राम सेतु था है और रहेगा। BJP इसे मानती है। आस्था का केंद्र है। इसलिए माफी की बात नहीं है। कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल किया था। इसलिए कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस देश में जो प्रभु राम को मानेगा वहीं राज करेगा। (CM Bhupesh Demanded)

Back to top button
error: Content is protected !!