छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, CM ने कहा- राज्यपाल को एकात्म परिसर से पर्ची भेजी जा रही
Chhattisgarh Assembly News: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरु हो रहा है। सत्र को लेकर CM भूपेश ने कहा कि- हमारी पूरी तैयारी है, लेकिन मुख्य रूप से बात यही है कि विधानसभा में जो बिल पारित किया गया। वह बिल राजभवन में अटका हुआ है। राज्यपाल हस्ताक्षर करें या विधानसभा को बिल वापस लौटा दें, लेकिन 1 महीने बीत गए उसके बाद भी राज्यपाल की हठधर्मिता है कि उन्होंने साइन नहीं किया।
यह भी पढ़ें:- साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने राजिम जयंती समारोह प्रचार रथ को किया रवाना
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं आरक्षण को लेकर CM ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP के लोग हस्ताक्षर के लिए राज्यपाल ने मांग क्यों नहीं कर रहे। उन्हें एकात्म परिसर से पर्ची भेजी जा रही। इसीलिए गड़बड़ी हो रही। BJP के पास दो गला है। एक गला विधानसभा में सुनाई देता है। दूसरा गला बाहर सुनाई देता है। वहीं सत्र में हंगामे को लेकर PCC चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि हम हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। हंगामा करने से समस्या का हल नहीं हो सकता है। (Chhattisgarh Assembly News)
छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी शामिल होंगी। सत्र को लेकर PCC चीफ मोहन मरकाम का कहना है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन BJP शोर शराब कर समय बरबाद करना चाहती है। हंगामे से किसी समस्या का हल नहीं होगा। (Chhattisgarh Assembly News)
PCC चीफ मरकाम ने आरोप लगाया कि विपक्ष के विधायक सदन की गरिमा का ख्याल नहीं रखते हैं। वहीं जन अधिकार रैली को लेकर मोहन मरकाम ने कहा कि 1 महीने बाद भी आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल के साइन नहीं हुए हैं। हम छत्तीसगढ़ वासियों के हित में हस्ताक्षर की मांग करते हैं। इसके साथ ही समाज के अलग-अलग वर्गों से रैली में शामिल होने की अपील भी की है। (Chhattisgarh Assembly News)



