Trending

बलौदाबाजार जिले पर केंद्रित वार्षिक कैलेंडर 2023 का कलेक्टर रजत बंसल ने किया विमोचन

Balodabazar Varshik Calendar 2023 : अनमोल न्यूज 24 की ओर से प्रतिवर्ष वार्षिक कैलेंडर का प्रकाशन किया जाता हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष भी बलौदाबाजार जिले पर केंद्रित वार्षिक कैलेंडर 2023 का प्रकाशन किया गया हैं।

वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन बलौदाबाजार भाटापारा जिला के कलेक्टर रजत बंसल के करकमलों से हुआ।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने किया 108वें इंडियन साइंस कांग्रेस का उद्घाटन, कहा- साइंस में दोगुनी हुई महिलाओं की भागीदारी

कलेक्टर रजत बंसल ने दी बधाई 

कलेक्टर रजत बंसल ने वार्षिक कैलेंडर के प्रकाशन के लिए अनमोल न्यूज 24 परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही कहा, इस कैलेंडर में बहुत सी जानकारी दी गई हैं। जो सभी नागरिकों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। (Balodabazar Varshik Calendar 2023)

Balodabazar Varshik Calendar 2023

समाजसेवी व मॉडर्न फर्नीचर बलौदाबाजार के संचालक श्रद्धानंद अग्रवाल संचालक ने कहा, वार्षिक कैलेंडर में तीज त्यौहार, जयंती दिवस व अवकाश का बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रकाशित करवाया गया हैं। उन्होंने आगे कहा, जैसा नाम अनमोल न्यूज हैं, वैसा ही यह कैलेंडर भी वाकई अनमोल हैं। सभी टीम को बधाई व शुभकामना।

समाजसेवी व वरिष्ठ अधिवक्ता शारदा सोनी ने विमोचन अवसर पर कहा, अनमोल न्यूज24 का यह वार्षिक कैलेंडर में जनसामान्य के जरूरत की छोटी छोटी जानकारियों को दिया गया हैं। आम जन के किये विशेष मुहूर्त भी दिया गया हैं।
जो सभी के काफी काम आयेगी।

बलौदाबाजार जिला पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. एम. पाध्ये ने विमोचन अवसर पर कहा, प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर सभी के लिए अत्यंत उपयोगी व जानकारी के परिपूर्ण हैं। निःसंदेह कड़ी मेहनत से इस कैलेंडर तैयार किया गया हैं। पूरी टीम को इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें : दादा बन गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पोते से कहा- का हालचाल जी हीरो…

अनमोल न्यूज 24 द्वारा प्रतिवर्ष कैलेंडर का प्रकाशन 

अनमोल न्यूज 24 के संपादक अशोक कुमार साहू ने कहा, प्रतिवर्ष वार्षिक कैलेंडर का प्रकाशन किया जाता हैं। इसी क्रम में वार्षिक कैलेंडर 2023 का प्रकाशन सुधिपाठकों के लिए किया गया हैं। इस कैलेंडर में आम जन की जरूरतों का विशेष ध्यान दिया गया हैं। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जारी सामान्य अवकाश, ऐच्छिक अवकाश के साथ शुभ मुहूर्त का उल्लेख किया गया हैं। (Balodabazar Varshik Calendar 2023)

विमोचन के लिए तेलघानी बोर्ड के सदस्य रोहित साहू, बाजपेयी नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ. रोहित बाजपेयी, जनपद पंचायत कसडोल के सभापति मेलाराम साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री गोपी साहू, वरिष्ठ पत्रकार रामाधार पटेल, अनिमेष मिश्रा, ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा, जितेंद्र कमल, डिगेश मानिकपुरी, मंगल सोनवानी सहित सुधिपाठकों व शुभचिंतकों ने जानकारी से युक्त कैलेंडर की तारीफ की हैं।

Balodabazar Varshik Calendar 2023

Related Articles

Back to top button