Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, जिला प्रशासन को मिला राष्ट्रीय प्लेटिनम अवॉर्ड

Chhattisgarh National Award News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार प्रशासन को सरल-सुगम बनाने के क्रम में बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा किए गए नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन बिलासपुर की वेबसाइट को राष्ट्रीय प्लेटिनम अवॉर्ड से सम्मानित करेंगी। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जिला प्रशासन की वेबसाइट को राष्ट्रीय प्लैटिनम अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल ने दी राजिम भक्तिन माता जयंती की बधाई, जानिए क्या है इतिहास

जिला कलेक्टर सौरभ कुमार राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर NIC बिलासपुर के DIO अरविंद यादव और सहायक डीआईओ मनोज कुमार सिंह भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन बिलासपुर की टीम को बधाई दी है। बता दें कि ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड अलग-अलग श्रेणियों में प्रथम स्थान पर रहने वाली शासकीय वेबसाइटों को प्रदान किया जाता है। बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को बेस्ट वेब एंड मोबाइल इनिशिएटिव कांम्पलांइथ विथ जीआइजीडब्ल्यू एंड एससीबिलिटी गाइडलाइन की श्रेणी के अंतर्गत यह पुरस्कार दिया गया है। (Chhattisgarh National Award News)

केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना डिजिटल इंडिया के क्रियान्वयन में बिलासपुर जिले की वेबसाइट ने नवाचार किया है। NIC (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) द्वारा तैयार वेबसाइट में केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी अपलोड करने के साथ ही दिव्यांगों के लिए भी इसमें विशेष सुविधा दी गई है। दृष्टिबाधित भी साफ्टवेयर के जरिए इस वेबसाइट में दी गई सूचनाओं को सुन सकते हैं। (Chhattisgarh National Award News)

जहां-जहां माउस का कर्सर जाएगा, वहां लिखी जानकारी आवाज में बदल जाएगी। हालांकि अभी यह सुविधा अंग्रेजी में ही है। आने वाले दिनों में हिंदी में भी यह सुविधा दी जाएगी। इसके लिए NIC के तकनीकी विशेषज्ञों ने काम करना शुरू कर दिया है। खास बात ये कि दृष्टिबाधितों के लिए वेबसाइट में विशेष प्रकार का साफ्टवेयर भी अपलोड किया गया है। इसका उपयोग मुफ्त में किया जा सकेगा। इसके लिए अतिरिक्त राशि नहीं देनी पड़ेगी। (Chhattisgarh National Award News)

Back to top button
error: Content is protected !!