विधानसभा चुनाव को लेकर BJP और कांग्रेस ने कसी कमर, एक-दूसरे के कार्यकाल की तुलना
Chhattisgarh BJP Congress News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए एक साल से भी कम समय बचा है। ऐसे में हिसाब सबको देना होगा। छत्तीसगढ़ में विपक्ष में बैठी BJP ने अधूरे वादों की लिस्ट बनाई तो कांग्रेस ने भी पद्रह साल बनाम पांच साल की तुलना जनता के बीच करने की पूरी प्लानिंग की है। छत्तीसगढ़ में इस साल आपको राजनीति के हर रंग देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2023 चुनावी साल जो है। साल के पहले महीने में ही कांग्रेस और बीजेपी के बीच घमासान शुरू हो चुका है।
यह भी पढ़ें:- Elon Musk ने बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, अपनी निजी संपत्ति से अबतक गंवाए 182 बिलियन डॉलर
केंद्रीय मंत्री अमित शाह और प्रभारी ओम माथुर के दौरे से चार्ज BJP ने कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान चलाने का ऐलान किया तो वहीं कांग्रेस ने जवाब में BJP के 15 साल बनाम कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल को जनता के बीच ले जाने की बात कही। कांग्रेस के इस बयान पर बीजेपी ने भी तेवर दिखाए और अधूरे वादों की फेहरिश्त लेकर बैठ गई। बीजेपी नेताओं ने तो ये भी कहा कि बीजेपी सरकार ने 15 साल में जो इमारतें बनवाई, कांग्रेस सरकार उसकी पुताई तक नहीं करवा पाई। (Chhattisgarh BJP Congress News)
जनता को भी लेखा-जोखा का इंतजार
रमन बनाम भूपेश के कार्यकाल की तुलना बीजेपी को भले ही पसंद ना आ रही हो, लेकिन 2019 में ठीक इसी तरह PM नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस के 55 साल की सरकारों के कामकाज पर हमला करते हुए अपनी सरकर के 55 महीनों के काम गिनाए थे। फिलहाल सवाल है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को इसकी जरूरत क्यों पड़ गई और अगर सरकारों के कार्यकाल की तुलना करना ही है तो कांग्रेस ने शुरुआती 3 साल को क्यों छोड़ दिया। वैसे जनता भी सरकारों के लेखा-जोखा का इंतजार कर रही है। (Chhattisgarh BJP Congress News)
विधानसभा चुनाव की लड़ाई अभी से शुरू
ऐसे में कहा जा सकता है कि असली लड़ाई अब शुरू हो गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में BJP के लिए सत्ता वापसी करना और कांग्रेस के लिए सत्ता में बने रहना, दोनों के लिए बड़ी चुनौती है। BJP और कांग्रेस के बीच पांच बनाम पंद्रह साल के रिपोर्ट कार्ड की जंग है, जिसमें कौन किस पर भारी पड़ता है। अभी कहना मुश्किल है। वैसे जहां राज्य के मिजाज की बात करें तो छत्तीसगढ़ की जनता सरकारों को रिपीट करती है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि कांग्रेस को एंटी इनकंबेसी का सामना नहीं करना होगा। (Chhattisgarh BJP Congress News)
जनता के भरोसे मुखिया बनाने का फैसला
वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के सामने ये दुविधा है कि उनका CM पद का चेहरा कौन होगा। वैसे ये भी लगभग तय है कि BJP बिना किसी चेहरे के ही चुनावी मैदान में उतरेगी। ऐसे में कुल मिलाकर अभी वेट एंड वॉच की स्थिति है। अब छत्तीसगढ़ में BJP सत्ता वापसी करती है या कांग्रेस फिर से सरकार बनाती है। ये तो चुनाव और उसके आने वाले परिणाम ही तय करेगा, लेकिन दोनों पार्टियों ने अभी से कमर कस ली है। साथ ही एक- दूसरे के खिलाफ लगातार जुबानी जंग तेज कर दी है। अब देखना होगा कि इस बार छत्तीसगढ़ की जनता किसे अपना मुखिया चुनती है। (Chhattisgarh BJP Congress News)



