Google Analytics —— Meta Pixel

23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, इस जगह होगी शादी

Athiya KL Rahul Wedding: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ जल्द सात फेरे लेने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों इस महीने के अंत में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी के सेलिब्रेशन 3 दिन तक चलेंगे। हालांकि फैमिली में से किसी ने अभी तक इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:- सड़क पार कर रहे लोगों को कार ने रौंदा, 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी इसी साल 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर होगी। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन्स 21 जनवरी से शुरू हो जाएंगे। शादी में कुछ ही दिन बचे हैं। इसलिए दोनों की फैमिलीज में जोरों से तैयारियां चल रही हैं। अथिया और केएल राहुल की शादी में सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही शामिल होंगे। शादी की गेस्ट लिस्ट भी तैयार हो चुकी है। कहा जा रहा है कि इस शादी में फिल्म और क्रिकेट इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने नाम शामिल होंगे। (Athiya KL Rahul Wedding)

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में एक्टर सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, MS धोनी और विराट कोहली समेत अन्य लोग इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का हिस्सा होंगे। सूत्रों के मुताबिक दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी। इसमें हल्दी, मेहंदी, संगीत समेत कई अन्य रस्में होंगी। शादी की न्यूज को सुनने के बाद कपल के फैंस काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया के जरिए कपल को बधाई दे रहे हैं। (Athiya KL Rahul Wedding)

बता दें कि राहुल और अथिया करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं। काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। अथिया अक्सर केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में उनके साथ स्पॉट की जाती हैं। हाल ही में दोनों ने न्यू-ईयर भी साथ में सेलिब्रेट किया था। दोनों ने साथ में एक-दूसरे की फोटोज भी शेयर की थीं। (Athiya KL Rahul Wedding)

जानकारी के लिए बता दें कि अथिया ने 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म ‘हीरो’ में काम कर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने दो और फिल्मों में भी काम किया है, जो हैं फिल्म ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में थे। KL राहुल की बात करें तो उन्होंने 12 जनवरी को श्रीलंका के साथ हुए वनडे के दूसरे मुकाबले में जीतऊ पारी खेलकर भारत को सीरीज जीता दी है। (Athiya KL Rahul Wedding)

Back to top button
error: Content is protected !!