रेलवे जोनल सलाहकार समिति सदस्य ने ट्रेनों को लेकर दी सलाह, पढ़ें पूरी खबर
Deepak Sharma Demand: यात्री सुविधाओं को और अपने मूल विकास को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का महत्वपूर्ण तिल्दा-नेवरा स्टेशन तरस रहा हैं, जहां एक ओर देश भर में रेल मंत्रालय विभिन्न योजना मॉडर्न, आदर्श स्टेशन, अमृत भारत स्टेशन योजना तहत स्टेशनों में सुविधाओं के विस्तार, आधुनिकीकरण और सर्कुलेटिंग एरिया सौंदर्यकरण व्यवस्थित कर विकास किया जा रहा हैं, लेकिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में तिल्दा-नेवरा स्टेशन के हालात ठीक उल्टे हैं, यहां विकास और सुविधाओं की लगातार अनदेखी हैं सुविधाओं नाम पर यात्रियों का शोषण जारी हैं।
यह भी पढ़ें:- बेटियों को दें अच्छी शिक्षा, रखें स्वास्थ्य का ख्याल: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
तिल्दा-नेवरा शहर बड़ा व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र हैं, यह रायपुर लोकसभा क्षेत्र में रायपुर के बाद का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन हैं, तिल्दा-नेवरा स्टेशन छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग लोकसभा के बेमेतरा जिला शहर और जिला क्षेत्र, राजनांदगांव लोकसभा के कवर्धा (कबीरधाम) जिला शहर और जिला क्षेत्र के लिए सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन हैं। इसके अतिरिक्त नगरीय आबादी क्षेत्र नवागढ़, थान-खमरिया, खरोरा, सिमगा, पलारी समेत आसपास क्षेत्रों की जनता के लिए यात्रा करने सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन हैं। (Deepak Sharma Demand)
सीधे स्टेशन प्रदेश किया बंद: दीपक शर्मा
तिल्दा-नेवरा स्टेशन प्लेटफार्म के मुख्य प्रवेश सामने स्टेशन फ्रंट से गुड्स साईडिंग हैं, जिसमें पूरे सालभर रैक लगने के कारण खाद, यूरिया खाली होने और चांवल लोडिंग का कार्य होता था, तिल्दा-नेवरा में पहले बीसीएन वैगन को स्टेशन के सामने प्रवेश स्थल पर दो पार्ट कर लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य किया जाता था और यहां वहीं माल गाड़ियां आती थी, जिनको तिल्दा-नेवरा में भरना हैं या खाली करना हैं, लेकिन अब हालात बद से बदतर हो गये हैं, स्टेशन प्रवेश के सामने गुड्स साईडिंग अडानी पॉवर की कोयले से भरी माल गाड़ियां और खाली माल गाड़ियां खड़ी रहती हैं, स्टेशन प्रवेश सीधा बंद हो गया, आने जाने के लिए छोड़े जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया जाता है। यात्रियों का सीधे स्टेशन प्लेटफार्म प्रवेश बंद हो गया हैं, अब रास्ता बंद कर माल गाड़ी खड़ी कर माल लादान किया जा रहा हैं। (Deepak Sharma Demand)
विकास के नाम पर सुविधा छिनी: दीपक शर्मा
रैम्प युक्त फुट ओवर ब्रिज के निर्माण नाम पर यात्रियों से स्टेशन प्लेटफॉर्म प्रवेश की सीधी सुविधा छिन ली गयी, यही नहीं यात्रियों को बारिश,धूप से बचने लाखों रुपये की लागत से प्लेटफॉर्म 2-3 में नया प्लेटफॉर्म शेड बनाया गया था, जिसको फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए निकाला गया था, उसे भी वापस नहीं लगाया गया, जिसको वापस लगाने के नाम पर टाल-मटोल किया जा रहा है। (Deepak Sharma Demand)

सालों से मांग और प्रयासों के बाद रैम्प युक्त फुट ओवर ब्रिज के निर्माण हुआ, उसमें भी रैम्प की चौड़ाई कम कर दी गयी, प्लेटफॉर्म 2-3 में पहले पुराने फुट ओवर ब्रिज में 02 यात्री बड़े आराम से अपने साथ समान लेकर उतर चढ़ सकते थे, लेकिन उसके स्थान पर बने रैम्प युक्त फुट ओवर ब्रिज में इसकी चौड़ाई 02 से ढाई फुट कम कर दी गई, जिसके कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है, यही नहीं स्टेशन में 04 प्लेटफॉर्म होने के बाद भी अप-डाउन की यात्री गाड़ियों को केवल प्लेटफॉर्म 2-3 में लिया जाता है, आने-जाने वाले यात्रियों का एक ही प्लेटफॉर्म पर दबाव अधिक होने कारण कई बार जल्दबाजी में एक दूसरे से टकरा कर गिर जाते है। विकास के नाम पर तिल्दा-नेवरा स्टेशन में एक साइड रैम्प युक्त फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है जोकि स्टेशन के आखिरी एक छोर पर है, जोकि बहुत लंबा और दूरी वाला हैं। (Deepak Sharma Demand)
मुख्य प्लेटफॉर्म उपयोग माल गाड़ियों के लिए: दीपक शर्मा
तिल्दा नेवरा स्टेशन में 04 प्लेटफॉर्म हैं, जिसमें मुख्य प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 अप साइड की यात्री गाड़ियों के लिए हैं, जोकि मुख्य शहर के छोर से लगा हुआ है, लेकिन इसमें हमेशा माल गाड़ियां खड़ी रहती हैं, कभी-कभी थ्रो-आउट गाड़ियों या क्रासिंग वाली यात्री गाड़ियों को रास्ता देने नाम मात्र गाड़ियों 01 नंबर प्लेटफॉर्म पर लिया जाता हैं, वहीं इस प्लेटफॉर्म के मुख्य शहर छोर की ओर गुड्स साईडिंग हैं, जिसमें हमेशा माल गाड़ियां खड़ी रहती हैं।
पूर्व राष्ट्रीय रेलवे सलाहकार समिति सदस्य वर्तमान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोनल सलाहकार समिति सदस्य दीपक शर्मा ने तिल्दा-नेवरा स्टेशन मुख्य प्रवेश सामने स्टेशन फ्रंट में गुड्स साईडिंग को स्टेशन सामने से हटाते हुए तिल्दा-नेवरा स्टेशन के दूसरी गुड्स साईडिंग (हथबंद ओर) में विस्तारित/विकसित किए जाने का सुझाव रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव क्षेत्रीय सांसद सुनील सोनी को दिया हैं, इसके अतिरिक्त अन्य सुझाव के साथ मांग पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यालय और महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को भी भेजे गए हैं, जोकि पत्राचार और समिति की बैठक माध्यम से दिए गए हैं। (Deepak Sharma Demand)
सदस्य दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए पर्याप्त रेलवे भूमि भी उपलब्ध हैं, गुड्स साईडिंग स्टेशन सामने से हटने पर यात्रियों को परेशानियों, दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, यात्री सुरक्षित रूप से सरलता और सुगमता के साथ स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे, किसी भी प्रकार की कोई जनहानि जोखिम नहीं होगा, माल लादान भी सुरक्षित और व्यवस्थित होगा, इससे तिल्दा-नेवरा स्टेशन मॉडर्न, सुव्यवस्थित स्टेशन की ओर अग्रषित होगा। (Deepak Sharma Demand)
सदस्य दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि तिल्दा-नेवरा स्टेशन में 02 गुड्स साइडिंग हैं, जिसमें हथबंध की ओर स्थित दूसरी गुड्स साइडिंग क्रमांक 02 का उन्नयन करते हुए साइडिंग में कांक्रीटीकारण, लेबर व व्यापारी कमरे का निर्माण करने का भी सुझाव दिया गया है, जनहित और यात्री हितों को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अमृत काल मिशन नये भारत में तहत रेलवे स्टेशनो सौंदर्यीकरण पुनर्निर्माण, विकास कर नया स्वरुप दिया जा रहा हैं। जिनके दीर्घकालिक दृष्टिकोण तहत स्टेशनों के विकास की परिकल्पना का संकल्प “अमृत भारत स्टेशन योजना” तहत तिल्दा-नेवरा स्टेशन के विकास की मांग की गई है। (Deepak Sharma Demand)



