Google Analytics —— Meta Pixel

सामाजिक समन्वय के लिए तेली समाज ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन 

Raipur Teli Samaj Programs: रायपुर के बैरन बाजार स्थित वैश्य समाज सभा भवन में मकर संक्रान्ति और सेना दिवस के अवसर पर तेली समाज के विभिन्न शाखाओं के प्रमुखों की वैचारिक गोष्ठी संपन्न हुई। इसमें प्रमुख रूप से वैश्य तैलिक साहू समाज, झेरिया साहू समाज और महाराष्ट्रीयन तेली समाज बंधुओं की उपस्थिति रही। इस गोष्ठी में समाज के इतिहास को सहेजने, सुरक्षित रखने, शोध करने, विभिन्न शाखाओं के बीच आपसी संवाद और समन्वय स्थापित करने, आपस में वैवाहिक संबंध बनाने को बढ़ावा देने और सामाजिक बहिष्कार को शिथिल करने समेत किशोरों और युवाओं के उचित मार्गदर्शन की व्यवस्था बनाने जैसे गंभीर मुद्दों पर खुली चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें:- रेलवे जोनल सलाहकार समिति सदस्य ने ट्रेनों को लेकर दी सलाह, पढ़ें पूरी खबर

परिचर्चा में सामाजिक चिंतक और लेखक डॉक्टर सुखदेव राम साहू “सरस”, सामाजिक इतिहास के मर्मज्ञ और विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर घनाराम साहू, तेली इंजीनियर वेल्फेयर एसोसियेशन छग के सर्जक और BHEL के पूर्व महाप्रबंधक इंजीनियर नारायण लाल साहू, “ले चलहूं अपन दुआरी” छत्तीसगढ़ी फिल्म के प्रोड्यूसर और किसान नेता डॉक्टर डीएन साहू, युवा मानवता वादी विचारक और “हम भारत के लोग” मंच के संयोजक डॉक्टर नरेश कुमार साहू, युवा चिंतक और सामाजिक आचार्य अजय आर्य तेली मौजूद रहे। (Raipur Teli Samaj Programs)

यह भी पढ़ें:- बेटियों को दें अच्छी शिक्षा, रखें स्वास्थ्य का ख्याल: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

इसके साथ ही समन्वयवादी सामाजिक चिंतक अशोक नागपुरे, सामाजिक राजनीतिक विश्लेषक भास्कर राव डोरले, सामाजिक व्यवसायी विनोद कुमार गुप्ता, मनोवैज्ञानिक और बाल कल्याण अधिकारी गजानंद साहू, वरिष्ठ समाजसेवी नीलकंठ साहू, युवा चिंतक योगेश कुमार साहू, महिला समाज सेवी और शिक्षिका गायत्री साहू, वरिष्ठ समाज सेवी इंजीनियर जे आर साहू और महिला समाज सेवी ललिता साहू उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी और चिंतक-लेखक तेली रामलाल गुप्ता ने की। वहीं कार्यक्रम का संयोजन और संचालन पंडित घनश्याम प्रसाद साहू ने किया। (Raipur Teli Samaj Programs)

Back to top button
error: Content is protected !!