Google Analytics —— Meta Pixel

हाईवे पर रफ्तार का कहर जारी, बस पलटने से 13 यात्रियों की मौत

Maharashtra News: महाराष्ट्र में रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला गोवा-मुंबई हाईवे के कणकवली का है, जहां एक बस के पलटने से 13 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस में 36 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 9 और लोगों की मौत हो गई। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें:- हाईवे पर कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 9 लोगों की हुई मौत

इधर, मुंबई-गोवा हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। सभी एक रिश्तेदार के निधन पर शोक सभा से वापस लौट रहे थे। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा रायगढ़ के मानगांव के रेपोली में हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक और कार की आमने सामने से टक्कर जैसे ही हुई कार पूरी तरह से पिचक कर क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की वैन से टक्कर होने से नौ लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल बताया जा रहा है। (Maharashtra News)

SP ने कहा कि पीड़ित सभी रिश्तेदार वैन में रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुई चार साल की बच्ची को मानगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक-शिरडी हाईवे पर हुए हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई थी। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। (Maharashtra News)

Back to top button
error: Content is protected !!