चुनाव तारीख की घोषणा के बाद कांग्रेस रैली पर हमला, 15 कार्यकर्ता घायल
Attack on Tripura Congress: भारत चुनाव आयोग ने नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा की है। तीनों राज्यों में पिछली बार की तरह दो चरणों में चुनाव होंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। वहीं नगालैंड और मेघालय में एक साथ 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों राज्यों में 2 मार्च को नतीजे आएंगे।
यह भी पढ़ें:- हाईवे पर रफ्तार का कहर जारी, बस पलटने से 13 यात्रियों की मौत
इसी बीच त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस की रैली पर हमला होने की खबर सामने आई है। बुधवार को हुए हमले को लेकर कांग्रेस ने दावा किया कि मजलिशपुर निर्वाचन क्षेत्र में बाइक रैली पर भाजपा के गुंडों ने पथराव किया। इसमें कांग्रेस महासचिव अजय कुमार समेत पार्टी के 15 कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि कांग्रेस की रैली पर पश्चिम त्रिपुरा जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया। (Attack on Tripura Congress)
SDPO (Jirania) along with OC PS, CAPF & TSR personnel acted promptly and brought the situation under control. Cases are being registered & strict lawful action are being taken. Extra CAPF have been deployed in the area to prevent any further incident. @ceotripura @DMWest_Tripura
— West Tripura District Police (@spwest_police) January 18, 2023
बता दें कि त्रिपुरा में अभी BJP की सरकार है। वहीं मेघालय और नगालैंड में बीजेपी सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है। तीनों राज्यों में पिछले साल फरवरी में ही वोटिंग हुई थी। तीनों राज्यों में 60 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 31 का आंकड़ा चाहिए। सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें- 31.47 लाख महिला मतदाता, 97,000 मतदाता 80+ और 31,700 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। प्रत्येक राज्य में 60 सीटों के लिए चुनाव निर्धारित हैं। (Attack on Tripura Congress)
The matter has been reported to police for investigation and further action. pic.twitter.com/l7RyzGyaeL
— District Election Officer West Tripura (@ElectionWest) January 18, 2023
सीईसी ने कहा कि इन राज्यों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा रही है। महिला वोटरों की संख्या भी ज्यादा है। हम 11 से 14 जनवरी तक तीनों राज्यों के दौरे पर थे। हमने उन लोगों के लिए एडवांस नोटिस का प्रावधान बनाया है। जो 17 के हो गए हैं, लेकिन 18 साल के नहीं हुए हैं। ताकि 18 साल का होते ही उन्हें वोटर कार्ड मिल जाए और उनका नाम जुड़ जाए। इन तीनों राज्यों में ऐसे 10 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। (Attack on Tripura Congress)
मार्च 2023 में खत्म हो रहा कार्यकाल
तीनों राज्यों में 9000 से ज्यादा पोलिंग स्टेशन होंगे। इनमें 376 ऐसे होंगे जो पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित होंगे। बता दें कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2023 में समाप्त हो रहा है। नगालैंड में 12 मार्च, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में 22 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है। वहीं मेघालय और नगालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार चल रही है। (Attack on Tripura Congress)