Google Analytics —— Meta Pixel

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा यात्रियों से भरा वाहन, 5 लोगों की मौत, कई घायल

Kathua Accident News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, बिलावर क्षेत्र के धानु पैरोल गांव में एक यात्री वाहन के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं। कठुआ के पुलिस नियंत्रण कक्ष ने इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब उन्हें कौग से डन्नू पैरोल ले जा रहा वाहन कथित तौर पर सिला में लुढ़कने के बाद एक गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें:- भारत में लांच हुई BMW की शानदार फीचर्स और डिजाइन वाली कार, जानिए इसकी कीमत

हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने बाद में दम तोड़ा। सभी 15 घायलों को प्रशासन ने बिलावर के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों की पहचान बंटू, हंस राज, अजीत सिंह, अमरू और काकू राम के रूप में हुई है। फिलहाल बिलावर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। (Kathua Accident News)

बताया जा रहा है कि टेंपो धनु परौल गांव के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़ककर करीब 500 मीटर नीचे जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम भी पहुंची, जिन्होंने घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया। इलाके में बारिश के बाद सड़क पर फिसलन बनी हुई थी। तय सीमा से अधिक भरी सवारियों के साथ मैक्सी कैब अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। (Kathua Accident News)

इससे पहले महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में एक बस के पलट जाने से 2 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 30 लोग घायल हो गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया था कि मुंबई से 480 किलोमीटर दूर कंकावली में गड नदी पुल के पास एक तीव्र मोड़ पर चालक ने बस से अपना कंट्रोल खो दिया। अधिकारी ने बताया कि बस में 36 यात्री सवार थे और बस पुणे से गोवा जा रही थी। अधिकारी के मुताबिक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं मुंबई-गोवा हाईवे में दो अलग-अलग हादसों में 22 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई घायलों का इलाज अभी भी जारी है। (Kathua Accident News)

Back to top button
error: Content is protected !!