Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में अब तक 18 हजार क्विंटल से ज्यादा कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी

Purchase of Kodo Kutki: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी और रागी की फसलों को बढ़ावा देने के लिए इनकी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 60 लाख रूपए मूल्य की 18 हजार 328 क्विंटल कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी हो चुकी है। राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोदो की खरीदी 30 रूपए प्रति किलो, कुटकी की खरीदी 31 रूपए और रागी की खरीदी 35.78 रूपए प्रति किलो की दर से की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की ‘मन की बात’, कहा- हमारी रगों में है लोकतंत्र…

अब तक 15 हजार 889 क्विंटल कोदो, 793 क्विंटल कुटकी और 1 हजार 646 क्विंटल रागी की खरीदी की जा चुकी है। समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी और रागी फसलों की खरीदी 15 फरवरी 2023 तक की जाएगी। बता दें कि पूरे प्रदेश में राज्य लघु वनोपज संघ की समस्त प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों द्वारा कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी की जा रही है। प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ ने बताया कि किसानों के हित में इसका दायरा बढ़ाकर अब पूरे प्रदेश में राज्य लघु वनोपज संघ की समस्त प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से इन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। (Purchase of Kodo Kutki)

यह भी पढ़ें:- 60 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 24 लोगों की हुई मौत

प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख संजय शुक्ला ने बताया कि राज्य के ऐसे क्षेत्र, प्राथमिक लघु वनोपज समिति अथवा जिला यूनियन के कार्यक्षेत्र से बाहर स्थित है, ऐसे ग्रामों, क्षेत्रों को चिन्हांकित कर समीपस्थ प्राथमिक लघु वनोपज समिति और जिला यूनियन के कार्यक्षेत्र में शामिल किया गया है, जिससे ऐसे क्षेत्रों में कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी हो सके और इन फसलों का संग्रहण करने वाले संग्राहकों को समर्थन मूल्य का लाभ मिले। (Purchase of Kodo Kutki)

Back to top button
error: Content is protected !!