Google Analytics —— Meta Pixel

60 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 24 लोगों की हुई मौत

Peru Accident: पेरू में 60 यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक बस लीमा से इक्वाडोर से सटे तुंबेस जा रही थी। इसी बीच ऑर्गनोस शहर के पास ये सड़क हादसा हो गया। पुलिस ने कहा कि कुछ यात्री हैती के थे, क्योंकि पेरू में हैती के प्रवासियों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि बस में सवार लोगों की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना ‘डेविल्स कर्व’ पर हुई है, जो शैतान का मोड़ के रूप में जानी जाती है। फिलहाल पुलिस हादसे की वजह जानने के लिए जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:- युवा महोत्सव : साईंस कॉलेज मैदान में बिलासपुर के युवाओं ने दी पंडवानी की ओजपूर्ण प्रस्तुति, लोगों ने लिया भरपूर आनंद

पेरू की परिवहन पर्यवेक्षी एजेंसी ने एक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने मौत और घायलों के बारे में नहीं बताया। सुत्रान ने कहा कि कंपनी क्यू ओरियांका टूर्स अगुइला दोराडा की एक बस में ये हादसा पेरू के सुदूर उत्तर में एल आल्टो जिले में हुआ है। दुर्घटना के दौरान कई यात्री बस से कूदने में सफल रहे और खुद को बचा लिया, लेकिन अधिकतर अंदर ही फंसे रह गए। घायल यात्रियों को लीमा के उत्तर में लगभग 1,000 किलोमीटर दूर के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। (Peru Accident)

बता दें कि बस पेरू की राजधानी लीमा से इक्वाडोर सीमा के पास स्थित तुम्बेस क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी। तभी ये हादसा हुआ। इस दौरान चारों ओर जमीन पर लाशें बिखरी पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, लेकिन पेरू के अभियोजक कार्यालय का कहना है कि लापरवाह ड्राइविंग और तेज गति पेरू में सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में अक्सर धीमी सहायता का सामना करना पड़ता है और जब ऐसा होता है तो कुछ घायलों की मदद मिलने से पहले ही मौत हो जाती है। (Peru Accident)

सूत्रान ने कहा कि पेरू में सड़क हादसे आम हैं। कई चालक सड़कों पर अनिश्चित और उचित प्रशिक्षण के बिना वाहनों का संचालन करते हैं। इससे पहले साल 2021 में एंडीज पहाड़ों में एक बस के राजमार्ग से गिर जाने से 29 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि कई देशों में यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता, जिससे आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती है। भारत में भी यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं। देश में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। (Peru Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!