Google Analytics —— Meta Pixel

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 4% तक महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है सरकार, 42% होगा DA

Dearness Allowance : केंद्र सरकार एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होली से पहले महंगाई भत्ता बढ़ाकर खुशखबरी देने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार होली से पहले सरकार महंगाई भत्ते (DA) में 4% की बढ़ोतरी कर सकती है। जिसके बाद मौजूदा महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : India Energy Week : PM मोदी ने भारत ऊर्जा सप्‍ताह 2023 का किया उद्घाटन, बताई एनर्जी सेक्टर में देश की स्ट्रेटेजी

न्यूज एजेंसी के अनुसार DA में होने वाली ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी होगी। दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनर्स को मिलने वाला महंगाई भत्ता कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) के आधार पर तय होता है, जिसे लेबर ब्यूरो की ओर से जारी किया जाता है।

Dearness Allowance : 4% बढ़ेगा महंगाई भत्ता

सरकार ने दिसंबर 2022 के लिए CPI-IW 31 जनवरी 2023 को जारी किया है। जिसके बारे में न्यूज एजेंसी से बात करते हुए ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि “CPI-IW के आधार पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 4.23 बैठती है, लेकिन सरकार दशमलव में महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाएगी। 4% महंगाई भत्ता बढ़ाकर 42% हो सकता है।

आखिरी बार सितंबर 2022 में बढ़ाया गया था DA

शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग अपने राजस्व निहितार्थ के साथ DA बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार करेगा। इसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। इससे पहले 28 सितंबर 2022 में DA में संसोधन किया गया था, जो 1 जुलाई 2022 से प्रभावी है।

यह भी पढ़ें : अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सिरपुर ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्ता के कारण आकर्षण का केंद्र

साल में दो बार संशोधित किया जाता है Dearness Allowance

बढ़ती कीमतों की भरपाई के लिए कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार DA देती है। हर साल पहली जनवरी और पहली जुलाई से DA बढ़ोतरी करने का नियम चल रहा है। बता दें कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की गणना हर महीने श्रम ब्यूरो के द्वारा की जाती है, जो कि श्रम मंत्रालय का अंग है।

Back to top button
error: Content is protected !!