Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED की चपेट में आए दो जवान, इलाके में सर्चिंग जारी

छत्तीसगढ़ न्यूज : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर में गुरुवार को नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया आईईडी बम ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ (CRPF) के 2 जवान घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस ब्लास्ट में मोदक पाल थाना क्षेत्र के हल्बा पारा में सीआरपीएफ के जवान रोड ओपनिग के लिए निकले थे।इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट में सीआरपीएफ के जवान जवान बालकिशन और सनी दुल इस्लाम घायल हो गए।दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है।बीजापुर एएसपी पंकज शुक्ला ने घटना की पुष्टि की है।

आईईडी ब्लास्ट के बाद इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन शुरु किया गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल जवानों की हालत खतरे से बाहर है।बताया जा रहा है कि बीजापुर जिले के आवापल्ली इलाके के चिनाकोडपाल और मुरकीनार के बीच प्रेशर आई ई डी में ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ के दो जवान जख्मी हो गए। बीजापुर जिले के एडिशनल एस पी पंकज शुक्ला के मुताबिक सीआरपीएफ 170 बटालियन की ई कंपनी पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी।इसी बीच माओवादियों के द्वारा लगाए प्रेशर आईईडी में विस्फोट हो गया।जिसकी चपेट में दो जवान आ गए।

यह भी पढ़ें : अब 1 से 5 साल तक के बच्चों को भी मिलेगा मिड डे मील का फायदा

जिले के एएसपी शुक्ला ने बताया कि घायल जवान कॉन्स्टेबल बालकृष्ण और सनी दुल इस्लाम को बीजापुर जिले के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से खाली है। उधर घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम दल बल के साथ पहुंच गई है। इलाके में सर्चिंग तेज है।

Back to top button
error: Content is protected !!