Google Analytics —— Meta Pixel

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांग जल्द माने सरकार: पूर्व MLA लक्ष्मी बघेल

Anganwadi Workers Protest: इन दिनों छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपनी 6 सूत्रीय मांगों के लेकर पिछले 25 दिनों से अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसके कारण आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। जिसके कारण रेडी रेडी टू ईट, पोषण आहार और गर्भवती माताओं की देखभाल संबंधित सारी व्यवस्थाएं चरमराई हुई है। पूर्व विधायक बलौदाबाजार लक्ष्मी बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग किए हैं की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाय।

यह भी पढ़ें:- Gariaband BJP : भाजपा पदाधिकारियों के सुनियोजित हत्या के विरोध में चक्काजाम आंदोलन

क्योंकि विधानसभा चुनाव 2018 में जन घोषणा पत्र में कांग्रेस द्वारा सरकार बनने पर 10 दिनो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए कलेक्टर दर पर मानदेय देने का तथा शासकीय कर्मचारी घोषित करने का वादा किया गया था। साथ ही साथ और भी बहुत सारे लोकलुभावन वादे किए गए थे, जो कि  4 साल पूरा हो जाने के बाद भी अधूरा है। सरकार द्वारा अपने जन् घोषणापत्र में घोषित आश्वासन को पूरा करना चाहिए। (Anganwadi Workers Protest)

बता दें कि जशपुर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नर्सरी शिक्षक के रूप में उन्नयन किए जाने की मांग समेत अन्य मांगों को लेकर कार्यकर्ता, सहायिकाओं का आंदोलन बीते 28 दिनों से चल रहा है। 23 जनवरी से आंबा कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने केन्द्र में ताला बंद कर दिया है और आंदोलन में उतर आए हैं। 23 से 26 तक संगठन की कार्यकर्ताओं ने रायपुर में जाकर प्रदर्शन करने की कोशिश की। 27 जनवरी से जिला मुख्यालय में रणजीता तिराहे पर कार्यकर्ता और सहायिकाएं रोजाना सैकड़ों की संख्या में जुट रही हैं और प्रदर्शन कर रही हैं। (Anganwadi Workers Protest)

वहीं लंबे समय से चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए शासन ने कार्रवाई के लिए पत्र जारी कर दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अगर आंगनबाड़ी कार्यकताएं और सहायिकाएं हड़ताल नहीं तोड़ती हैं तो हड़ताल में सभी कार्यकर्ता सहायिकाओं को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर कार्य पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित करें। अगर इस नोटिस के बाद भी वे हड़ताल पर बनी रहती हैं तो उन्हें पद से हटाने की कार्रवाई की जाए। इसके बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। (Anganwadi Workers Protest)

Back to top button
error: Content is protected !!